Followers

Tuesday, 15 March 2016

"एक लड़की की डायरी- 3"....

लड़की को औरत बनना उसकी माँ ही सिखाती हैं कोई और नहीं, उलझा दिया जाता हैं गहनों में, कपड़ों में व दुनियादारी में एक लड़की को, सिवा इसके कुछ होता ही नहीं हैं हमारे पास करने को, बस कहानी केवल उसी एक दायरे में घुमती रहती हैं, जन्म फिर बड़ी होती लड़की, अपने आपको अच्छा साबित करने के लिए भला-बुरा हर कहा मानती लड़की, दूसरों का ख्याल रखने में अपनी ज़िन्दगी को खोती लड़की, सबकी परवाह करके अपने प्रति बेपरवाही बरतती लड़की, और एक दिन सबका ख्याल रखते रखते अच्छी बनकर चैन की नींद सो जाती लड़की....!!!
कुछ भी तो नहीं करती हैं लड़कियां अपने लिए यहाँ तक कि उसका सजना-संवरना भी लड़के से ही तो जुड़ा होता हैं...!!!
एक बात बताऊ बेपरवाह हो जाने में भी मजा हैं अपने शौक के लिए, मन करें वो कीजिए, कुछ केवल इसलिए मत कीजिए कि वो दुसरे लोग हमसे उम्मीद रखते हैं!!!
क्रमश:.....-)

Monday, 14 March 2016

"एक लड़की की डायरी- 2"

शायद बेटी कोई पैदा नहीं करना चाहता पर हो जाती हैं बेटियाँ, फिर भी मुझे इस दुनिया में आने के बाद बेटी, लड़की या इन्सान बनने का मौका नहीं दिया जाता हैं, मुझे जन्म से ही सीधा बहु ही बनना सिखाया जाता हैं, मेरा भला-बुरा सब समझाया जाता हैं, कोई नहीं सिखाता कि बेटा पढ़-लिखकर अच्छी इन्सान बनना, खूब सारे सपने देखना और उन्हें सच करना, कोई नहीं कहता कल्पना चावला व किरण बेदी बनने का सभी किसी एक अच्छी बहु की तरह ही बनने का कहते हैं!!
नहीं होता हैं ना हक़ लड़कियों को सपने देखने व आसमान में उड़ने का, नहीं कर सकती मैं गर्व महज एक दो लड़कियों के कुछ अलग कर देने पर जबकि हर आम लड़की आज भी अपनी प्रारंभिक शिक्षा से भी वंचित हो...!!!!😐
क्रमश:.....-)

Sunday, 13 March 2016

"एक लड़की की डायरी-1"

ऐसा नहीं हैं कि मैं जन्म लेते ही लड़की होती हूँ, नहीं मेरा जन्म तो एक इन्सान के रुप में ही होता हैं पर मुझे एक नजर देखते ही इस दुनिया के लोग एक पल में मुझे लड़की का नाम दे देते हैं, यहीं से शुरू होता हैं लड़के व लड़की का गेम!!!
यह दोगलापन फिर मेरी मृत्यु तक हमेशा बना रहता हैं, यहाँ तक कि मेरे मर जाने पर भी मेरे दिनों का खेल भी मेरे पति से जुड़ा रहता हैं, इस जन्म से मृत्यु के बीच मैं इस दलदल में इतना फस जाती हूँ कि मुझे स्वयं भी याद नहीं रहता हैं कि मैं लड़की से परे एक इन्सान भी हूँ, मेरी भी एक ज़िन्दगी हैं....इस सफ़र में सिवा रस्मों व रीति-रिवाजों के मेरा कुछ नहीं होता हैं, जो मुझे मिलती हैं निभाने को, ढोने को...!!!
पढ़िए औरों को भी पढ़ाईये....चलते हैं कुछ दिन साथ-2....जीते हैं एक लड़की को...!!!
क्रमश:......!!!!