Followers

Tuesday, 25 February 2014

जीने दो.… जीने दो.......

आसान नहीं होता हैं खुद को मिटा डालना 
बहुत मुश्किल हैं इस जिंदगी को दूसरों के अनुसार बदल लेना 
हूह..... तभी तो लोग सही कहते हैं कि 
हजारों ख्वाहिशें ऐसी कि हर ख्वाहिश पे दम निकले।।।
हम्म अब सोच लिया हैं मैंने कि जो होना हैं वो होकर रहेगा 
तो क्यूँ बेमतलब कि फिकर में अपनेआपको तकलीफें देना 
कहा तक ठीक हैं अपनों से मुँह मोड़ लेना ????
अपनों के साथ अपनी प्रॉबलम्स शेयर नहीं करना ????
अपने सारे एकाउंट्स से कन्नी काट लेना ?????
पुरानी बातों को भुला देने में ही सुकून हैं तो क्यूँ उनके साथ घुटना ??
क्यों उन सपनों को पंख देने जो सच नहीं होने ???
hmmmmmm............
जानती हू मैं बहुत नादान हू पर संभल जाऊगी मैं 
आज बहुत खुश हू कई अरसे बाद गीत से बात की हैं 
बहुत -२ आभार गीत..... :-)
तेरा सवाल अच्छा नहीं था कि मैंने तुझे कितनी बार याद किया ????
क्यूंकि तुझे नहीं पता तेरी दोस्ती के मायने मेरे लिये क्या हैं ???
इन दो -तीन सालों के वक़्त ने मुझे थोड़ा समझदार बना दिया हैं 
पर पता हैं अभी एक दिन चीकू खाते वक़्त मैंने और पापाजी ने 
कम्पटीशन किया यकीनन तुम और सुनीता बहूत याद आये 
याद हैं ना पावटा से कमला नेहरु तक की रोड चिकू और हम ????
एनीवे बात यह थी कि अब मैं आज और कल की फिकर में नहीं केवल आज मैं जिऊगी 
मुझे जो लोग अच्छे लगते हैं मैं उनके साथ अपना वक़्त बांटूगी 
जिंदगी की उलझनों को थोड़ा कम कर दूंगी 
बन जाऊगी मैं थोड़ी खुदगर्ज संवार लूगी थोड़ा और अपनेआपको 
फ़िक्र करुँगी केवल अपनी और अपनों की ना कि दूनिया की 
बन जाउगी मैं भी थोड़ी और बूरी :-)
"यह जिंदगी ना जाने कब और कौनसे मोड़ पर धोखा दे 
पर उस मोड़ से पहले मैं यु टर्न ले लेना चाहती हू 
उम्र काटना नहीं मैं जीना चाहती हू ,मैं जीना चाहती हू :-)"

Monday, 24 February 2014

ब्लॉग,डायरी और मैं

ब्लॉग -अजीब बात हैं ना कि जब सारिका अपडेट करती थी
           तब मेरे यहाँ  लोगों का आना-जाना लगा रहता था
मेरी दुनिया बहुत बड़ी हो गयी थी, पर  उसके ना आने से यह थोड़ा सिमट गयी हैं
मैं तनहा हू अब ना मेरे लिए कुछ लिखा जाता हैं और ना कोई मेरा हाल जानता हैं ??
अब जब वो वापिस आयेगी तब मैं सूरज की हलकी किरणें उसके चेहरे पर फैला दूँगा
कह दूंगा उससे कि आज फिर से अपने सारे विचारों को  यहाँ लिख दो
कर दो ना मुझे रोशन प्लीज ?? :-)

डायरी -मेरी सबसे अच्छी दोस्त शायद कहीं खो गयी हैं
           अक्सर कहती थी कि डिअर डायरी तुम हो तो हू मैं पूरी
अगर तुम ना होती तो मैं इस मासूम सी जिंदगी को कैसे संजोती ??
पर आजकल मेरी तरफ मुँह ही नहीं करती
सोचती ही नहीं कि मेरे पन्नों पर रंज जम गयी होगी
या फिर अब मेरे पन्नें पुराने हो गए सो मैं उसे पसंद नहीं या मेरी जगह.
…। नहीं।।।।नहीं
मुझे विश्वास हैं वो लौट आएगी तब पहले तो उसे सारे गीले-शिकवे सुना दूंगी
पर फिर प्यार से अपने पन्नें उसकी तरफ कर दूंगी इनमें रंग भरने के लिये
कह दूंगी बाँट दो मेरे साथ अपने सारे दुःख-दर्द
और तकलीफों को आदी हो गयी हू मैं तुम्हारी, जी लो ना तुम भी मुझमें अपना आज और कल :-)


मैं -अजीब मुसीबत हैं यह जिंदगी सच कुछ पाने की चाहत में बहुत कुछ छूट जाता हैं
     कभी उलजाते रिश्तों के समीकरण तो कभी प्लस माइनस होती यह उम्र
हर सांस में कोई नहीं मरता जिंदगी का रंग धीरे -२ उतरता हैं 
धुप भी निकलते-२ निकलती हैं एक  पल में ही दूर नहीं हो जाता सारा कोहरा 
हर पल बाँहें फैला कर जीना अच्छा नहीं होता कभी पड़ता हैं सिकुड़ना भी 
यह जीवन हैं जिसमें भरमार हैं चाहतों की उम्मीदों की इच्छाओं की 
कभी तड़कते सपनों की तो कभी सब कुछ पा लेने की :-)
बस भई यू ही नहीं मर जाता हैं कोई  मार डालता  हैं उसे उसका अकेलापन व एकांत …………

Thursday, 23 January 2014

बता दो शब्दों को कौनसे तराजु से तोलू ??

जितना सोचो उतनी परेशानियाँ इससे अच्छा
दिमाग को किसी ठंडे बस्ते में कैद करके रख दो सच कोई
भी परेशानी नहीं होगी
ना दुनिया की चिंता, ना अपनों की फिकर होगी
सच समझदार बनने में तकलीफ ही तकलीफ हैं बाबा
इससे ज्यादा अच्छा तो हैं लापरवाह बन जाना ही:-)
सच मर जाने में ही सुकून हैं वरना इस जिंदगी में बहुत शोर हैं भई
श्श्श.………अगर आप मेरे अपने हैं तो गौर सुनो
इतनी हिम्मत रखना कि आपको मेरी किसी बात का बुरा ना लगे
क्यूंकि मैं मुँहफट हू बाबा जब बोलती हू तब मैं नहीं सोचती
क्या बोलू और क्या नहीं >?????
सॉरी पर मैं शब्दों में नहीं बंध सकती  
मेरा नाम सारिका हैं एक पक्षी
जो हर पल बस उड़ने की चाह रखता हो
मुझे ठहराव पसंद नहीं हैं, कहीं कैद हो जाना
मुझे कोई मेरी हदें बताये उससे ज्यादा अच्छा हैं कि
लोग क्यों ना अपना नजरिया बदल ले :-)
आखिर हद की भी तो कोई सीमा नहीं हैं ??

बेशक वक़्त और हालातों के साथ बदलना सिखा
पर हद हैं इंसान के रूप में भी बदल जाऊ क्या ????
अस अ पर्सन मेरी आज पहली कमी मैं ब्लॉग पर शेयर
कर रही हू कि मैं बेहद ज्यादा बोलती हू, कोई हद नहीं हैं
बेशक मेरे माताजी की हिदायतें भी मुझे याद रहती हैं
पर क्या करू मैं अपने मुँह को सिल नहीं सकती ना :-)lol
बना लो खुद को हमारे जैसा और चलो
फिर साथ में सैर करते हैं इस गगन की :-)
क्या करे हमारी तो फितरत हैं उड़ना
भला हमें कब कोई आंधी-तूफाँ रोक पाए हैं ???
हूह.… कल शाम को याद करते हुए :-)
प्लीज भगवानजी इतनी हिम्मत दे दो ना
बना दो ना मुझे भी मेरी माँ जैसा :-)!!!!!!!!!!!