Followers

Thursday, 26 December 2013

.......कि अब पतंग कटी

मुझे गांव में रहना हमेशा सुकून दे जाता हैं.…।
यहाँ कि मिट्टी में अपनेपन का एक अलग ही एहसास होता हैं
जिसे मैं कभी भी शहर की बड़ी-२ इमारतों में भी नहीं पा सकती
खैर यह सब बातें गांव वाले चैप्टर में लिखेंगे किसी रोज :-))
अभी छत पर टहलते हुए मेरी नजरें पियूष पर जा टिकी थी
वो मुझसे बेखबर था और बस अपनी पतंगबाज़ी में मस्त था
तो मैंने उसे छेड़ना ठीक नहीं समझा और बस अपने विचारों की
दुनिया में लौट आयी.……
मुझे लगा सच इस दुनिया में केवल दो ही चीज़ें सबसे प्यारी हैं
नींद और बचपन बस :-))
नींद को  मैंने मेरे हिसाब से चुना हैं क्यूंकि
मेरे हर मर्ज का इलाज मुझे नींद में ही नजर आता हैं सो.……
बचपन……… ज्यादा अच्छे से जी नहीं पायी ना इसलिए
अच्छा लगता हैं
बड़े होने की जिद्द और समझदारी के आगोश में ही
शायद कहीं खो गया था :-))
खैर अब अपनी सारी हरकतें बच्चों से कहीं कम नहीं होती हैं :-)
वैसे बात पियूष की थी सो.…-
4th कक्षा में पढ़ता हैं,पर अभी छुटियां हैं तो
बुक्स की तरफ मुँह भी नहीं करता हैं
उसका पूरा दिन बिना कुछ खाये,बिना किसी अपने के
यू ही बच्चों के साथ पतंग उड़ाने में कब बीत जाता
हैं शायद उसे खुद भी नहीं पता :(
ना किसी से आगे निकलने की जिद्द और
ना किसी से पीछे रहने का डर
ना दुनियादारी की कोई फिकर और
ना ही झूठे रिश्तों की उलझन
हां अभी पतंग उड़ाते हुए उसे एक डर सता रहा हैं कि
कहीं मेरी पतंग कट ना जाये बिल्कुल
जिंदगी की साँसों की तरह :-)
कल तो मैंने उसे यू ही डरा दिया था कि
आज पापाजी को बोलूंगी कि तुझे पढ़ाये
वो मेरे पास आया और बोला जब तक पापा आयेंगे तब तक मैं सो जाऊगा
पागल बच्चा:-))
एक दिन मैंने बेवजह पियूष के दो चांटे लगा दिये थे
खैर बाद में मुझे मेरा अहम् बहुत अच्छे से नजर आ रहा था
for that day really i m so sorry piyush.....:-))
मैं दुआ करती हू कि तुम्हारी पतंग कभी ना कटे :-))

Tuesday, 24 December 2013

बँटवारा......

आज तुम यह सोचकर गलतफहमी मत पाल बैठना कि
आज मैं फिर से वो सारी बातें  कहूँगी कि
चलो ना हम आपस में जमीं और आसमां को बाँट लेते हैं ?????
हां तो -
आसमां तुम्हारा, जमीं मेरी
सारे हिरे-मोती तुम्हारे और नदी के किनारे की सारी सीपियां मेरी
सारा समुंद्र तुम्हारा और तुम्हारी आँखों का पानी मेरा
चाँद-सितारे तुम्हारे दिन को तपता सूरज मेरा
ओके बाबा चलो सारी दुनिया तुम्हारी और तुम सिर्फ मेरे
समझे ना सिर्फ मेरे ??????
किसी के साथ शेयर करने का तो ख्याल भी मत लाना अपने मन :-))
हा.…। हा.…… !!!!!!!!!!!
ओफ़्फ़ो मैं भी ना फिर से  ……………। ??????
एक्चुअली बताना भूल गयी कि बंटवारा इस बार चीजों का नहीं
ब्लॉग्स का हुआ हैं,हमारे प्यार और दर्द का हुआ हैं :(
माफ करना पर अब यहाँ फिर से कभी तुम्हारा जिक्र नहीं होगा :-))
जो कि तुम्हें बेइंतहा दर्द और दूसरों को बेपनाह खुशी देगा :-))
अब तुम्हारी खुशियों का हिसाब कैसे चुकाऊ ???????//
तुम खुश रह सकते हो मुझे पता हैं सो @!!!!!!!
चलो यह सब छोड़ते हैं फिर से एक नयी शुरुआत करते हैं :-))
क्यूँकि पुरानी बातों को नहीं भुलायेंगे तो किसी नएपन की शुरुआत कैसे होगी ???????
और अगर कुछ नया नहीं करेंगे तो यह पुरानी बातों का बोझा कब तक
ढोते रहेंगे ?????????
afterall अभी तो एक पूरी जिंदगी गुजारनी(काटनी) हैं वो भी अकेले
अब यह तो हैं  नहीं कि तुम साथ हो जो कि साल पलों में कट जायेंगे :-))


"सुनो !बदल रहा हैं यह साल और 
बदल रही हू मैं ,मेरा मन और मेरा दीवानापन :-))"

खैर सब-कुछ तुमसे ही तो सीखा हैं
"अब मुझे मिल गए हैं 
जीने के बहाने और आगे बढ़ने के सपने :-))"
तुम्हारे लहेजे में बोलू तो -
don`t let ur dreams just be dreams....:-))
आगे तुम खुद भी बहुत समझदार हो। .... lol 

मेरी जिंदगी और मेरा वक़्त अब तुम्हारे मोहताज नहीं रहे :(
अब तुम भी जरा तलाश लेना शायर बनने के कुछ बहाने :-)
शायद थोड़ा सुकून मिल जाये !!!!!!!!!!!

Thursday, 19 December 2013

तेरा शुक्रिया,ऐ मेरे खुदा :-))

PRECIOUS MOMENTS-
(a)-जब मेरे पापाजी मेरी गुल्लक के  पास में पैसे रख देते हैं :-))

(b)-जब मेरी माँ कोई काम करते हैं तो बोलते हैं
बेटा!यह ठीक हैं ना ??????
आखिर अपनी भी तो भागीदारी बनती हैं :-))

(c)-जब मेरे पापाजी मेरा चेहरा देखकर मेरा हाल बता देते हैं और
दर्द को बाँट लेते हैं तथा खुशियों को शेयर कर लेते हैं :-))

(d)-जब भगवानजी को कुछ बोलती हू
और वो विश उसी वक़्त पूरी हो जाये -
यह नहीं हैं कि सोना-चांदी मांगू और मिल जाए
मेरा मतलब छोटी-२ wishes से हैं जैसे-
भगवानजी नेट अच्छा चला दो ना,
यह सोंग जल्दी से सेंड कर दो ना
आज तो सुबह वक़्त पे उठा दोगे ना ????
आज का दिन अच्छा बीतेगा ना ?????etc
एंड दिन के अंत में मेरे लबों पे होता हैं
लोट ऑफ़ थैंक्स भगवानजी दिनभर मेरे साथ रहने के लिये
मुझे अपनी जिंदगी का एक और बहूत ही अच्छा दिन जीने का अधिकार देने के लिए
थैंक यू :-))

आखिर छोटे-२ पलों से ही तो मिलकर बनती हैं एक दिन पूरी जिंदगी
जिसके  कुछ लम्हें कही बिखरे मिलते हैं तो कहीं और ही हम :-))