Followers

Showing posts with label amazing....proud to b a daughter:-)). Show all posts
Showing posts with label amazing....proud to b a daughter:-)). Show all posts

Thursday, 19 December 2013

तेरा शुक्रिया,ऐ मेरे खुदा :-))

PRECIOUS MOMENTS-
(a)-जब मेरे पापाजी मेरी गुल्लक के  पास में पैसे रख देते हैं :-))

(b)-जब मेरी माँ कोई काम करते हैं तो बोलते हैं
बेटा!यह ठीक हैं ना ??????
आखिर अपनी भी तो भागीदारी बनती हैं :-))

(c)-जब मेरे पापाजी मेरा चेहरा देखकर मेरा हाल बता देते हैं और
दर्द को बाँट लेते हैं तथा खुशियों को शेयर कर लेते हैं :-))

(d)-जब भगवानजी को कुछ बोलती हू
और वो विश उसी वक़्त पूरी हो जाये -
यह नहीं हैं कि सोना-चांदी मांगू और मिल जाए
मेरा मतलब छोटी-२ wishes से हैं जैसे-
भगवानजी नेट अच्छा चला दो ना,
यह सोंग जल्दी से सेंड कर दो ना
आज तो सुबह वक़्त पे उठा दोगे ना ????
आज का दिन अच्छा बीतेगा ना ?????etc
एंड दिन के अंत में मेरे लबों पे होता हैं
लोट ऑफ़ थैंक्स भगवानजी दिनभर मेरे साथ रहने के लिये
मुझे अपनी जिंदगी का एक और बहूत ही अच्छा दिन जीने का अधिकार देने के लिए
थैंक यू :-))

आखिर छोटे-२ पलों से ही तो मिलकर बनती हैं एक दिन पूरी जिंदगी
जिसके  कुछ लम्हें कही बिखरे मिलते हैं तो कहीं और ही हम :-))

Tuesday, 17 December 2013

SOME MESSAGES:-))-february-2012

                                                  १ 
आग लगी है इस दिल में ,
                                   दुनिया में आग लगाने दो
नंगे जलते पैरो से ,
                           भूतल पर राख बिछाने दो !!
इन नोखंडे महलों के निचे
                                     कुटिया मुझे बनाने दो
सदियों से सोयी हुई
                                शक्ति की अब तो ज्योति जलाने दो !!!!!!!!!

                                                                  २ 
उड़ते पंछी ने सोचा
                            मैंने गगन को बदला हैं
चमकते झुंगनू ने सोचा
                                  मैंने चमन को बदला हैं
पर मैंने तो यह समझा कि -
लोगों का नजरियां तो मेरा ही हैं
                                                पर लोगों ने तर्क जरुर बदला हैं :-))

                                                      ३ 
टूटते हुए ख्वाबों में हकीकत ढूंढती हू
पत्थर के दिलों में मोहब्बत ढूंढती हू
नादान हू मैं अब तक यह भी नहीं समझी
बेजान बातों में इबादत ढूंढती हू !!!!!

मेरे जज्बातों की कीमत यहाँ कुछ भी नहीं
बईमानी के बाजारों में शराफत ढूंढती हू
इस अजनबी दुनिया में अपना कोई भी नहीं
गैरों की आँखों में अपनी सूरत ढूंढती हू !!!!!!!!!

"उम्मीद की थी प्यार की 
                                  बस यही भूल थी मेरी 
गिरते हुए आंसुओं में अपनी हसरत ढूंढती हू :-))"


                                                        ४ 
गनीमत हैं नगर वालों लुटेरों से लुटे हो
गाँव में तो अक्सर हमें दरोगा ही लूट ले जाता हैं :-))


अब बस बहुत हैं
बोलों तो अब लब थरथराते हैं इसलिये फिर कभी लिखेंगे
रेत पर बिखरे हुए रिश्तों को
तब तक कोशिश करते हैं इन्हें थोड़ा संजोने का
उफ्फ़ आँखों में चुभता कल का धुँआ :-))

Tuesday, 12 November 2013

वो मेरी परछाई हैं :-))

वो आयी मेरे पास बैठी और कहा बहुत भूख लगी हैं
मैंने कहा बैठो खाना खा लो
बचपन की आदत को आज तक नहीं छोड़ पायी हैं 
थाली में झूठन छोड़ दी मेरे लिए
मैंने कहा अब तो सुधर जाओ, क्यूंकि तुम अब बच्ची नहीं रही 
उसने कहा झूठा खाने से प्यार बढ़ता हैं 
और मैं नहीं चाहती कि हमारा प्यार कभी भी कम हो :-))
उसने पूछा और कैसे हो ??????
मैंने कहा मैं ठीक रहती हू पर तुम्हारी फिकर सताती रहती हैं
ओहह..... आप फिर से शुरू हो गए कितनी बार कहू कि आप मेरी टेंशन मत लिया
करो मैं भी हमेशा वडिया ही रहती हू :-))
मैंने पूछा अब आगे का क्या प्रोग्राम हैं ?????
उसने कहा बहुत सारे काम बाकी हैं
पता हैं ना आपको कि मैं एक अच्छी इंसान बनना चाहती हू
मैंने कहा यह काम तुम शादी करके भी तो कर सकती हो
मुझे समझ में नहीं आता कि तुम शादी क्यों नहीं कर लेती ?????
उसने कहा उफ्फ मैं भुल ही गयी थी कि मुझे बच्चों ने बुलाया हैं
मुझे उनके साथ स्कूल में जाकर पौधे जो लगवाने हैं
"अब मैं चलती हू बाय माँ और हां आप टेंशन में 
रहते हो तब काफी अच्छे दिखते हो सो बाकी की टेंशन्स 
अगली बार के लिये :-))"
वो चली गयी और मैं उसे बस एकटक सी देखती रह गयी 
क्या सच में सारी बेटियां ऐसी होती हैं ?????????