Followers

Thursday, 19 December 2013

सुना हैं साल बदल रहा हैं:-))

सभी बिते पलों को कैद कर रहे हैं,
सबको यू वक़्त को समेटते हुए देखकर मैं थोड़ा बैचैन हो उठी
फिर जेहन में आया क्यों ना मैं भी कुछ बीते पलों को संजोने का प्रयास करुँ :-))
कि तभी सोचा चलो हिसाब करते हैं क्या खोया,क्या पाया
तभी लगा नहीं,नहीं जो बीत गया उसे जाने दू ना
वरना पता नहीं यह किस्मत कौनसी कयामत ढा देगी फिर से !!!!!!!!
मन भी बावरा पता नहीं क्या-२ सोचता रहता हैं ???????
तभी सोचा क्यों ना डायरी को पढ़ा जाय
फिर उससे अच्छे पलों को चुनकर रिजल्ट निकालकर
वो पल लिखे जाए बस ताकि मुझे लगेगा कि हां मैं खुश हू बिन तुम्हारे भी :-))
ऊफ्फ डायरी भी एक ही हाथ लगी थी 2011 की -
मैं थोड़ा चौंक गयी थी
फिर अपने आपसे ही फुसफुसाई यह २०११ नहीं 2013 खत्म होने को आया हैं :(
सारे पेज पलटे उन पर भी बिल्कुल मेरी जिंदगी की तरह रंज सी जम गयी थी
मैंने उन्हें साफ़ किया,बिना वक़्त जाया किये सारे पेज पलट डाले
इसी उधेड़बुन में कि क्या पता शायद कही २०१३ और २०१३ का भी जिक्र मिल जाए ?????
पर अफ़सोस जो काले पन्ने थे वो सब तुम्हारा जिक्र कर रहे थे
बाकी बचे सफ़ेद पन्ने मेरी तरफ देखकर हंस पड़े और फिर बोलें-
"अब तुम्हारा जीवन भी कोरा कागज :-))"
सच यह साल भी बदल रहा हैं मेरी आँखों के सामने ,बिल्कुल वैसे ही जैसे बदलते हैं इंसान
पहले उनके चहेरे,फिर उनके विचार और फिर उनके अपनों की लिस्ट :-))




ओफ्फो क्या लिख रही थी चलो अपने विचारों को विराम देते हैं
क्यूंकि अभी अभी भी हमने किसी लाश को देख लिया हैं सो
माइंड पूरा डाइवर्ट हो गया हैं,अब मन बड़ों सी बातें करने लगा हैं
तुम्हें डर लगा क्या ??????????
उफ्फ़ नहीं ना पर मुझे लग रहा हैं एक दिन इसी तरह मैं भी चली जाउगी ना?????
यह मौत भी ना,अगर मैं खुदा होती ना तो हर चीज को परमानेंट बना देती
लोगों को,वक़्त को,उपलब्धियों को
तभी तो नहीं हू :-))

Tuesday, 17 December 2013

SOME MESSAGES:-))-february-2012

                                                  १ 
आग लगी है इस दिल में ,
                                   दुनिया में आग लगाने दो
नंगे जलते पैरो से ,
                           भूतल पर राख बिछाने दो !!
इन नोखंडे महलों के निचे
                                     कुटिया मुझे बनाने दो
सदियों से सोयी हुई
                                शक्ति की अब तो ज्योति जलाने दो !!!!!!!!!

                                                                  २ 
उड़ते पंछी ने सोचा
                            मैंने गगन को बदला हैं
चमकते झुंगनू ने सोचा
                                  मैंने चमन को बदला हैं
पर मैंने तो यह समझा कि -
लोगों का नजरियां तो मेरा ही हैं
                                                पर लोगों ने तर्क जरुर बदला हैं :-))

                                                      ३ 
टूटते हुए ख्वाबों में हकीकत ढूंढती हू
पत्थर के दिलों में मोहब्बत ढूंढती हू
नादान हू मैं अब तक यह भी नहीं समझी
बेजान बातों में इबादत ढूंढती हू !!!!!

मेरे जज्बातों की कीमत यहाँ कुछ भी नहीं
बईमानी के बाजारों में शराफत ढूंढती हू
इस अजनबी दुनिया में अपना कोई भी नहीं
गैरों की आँखों में अपनी सूरत ढूंढती हू !!!!!!!!!

"उम्मीद की थी प्यार की 
                                  बस यही भूल थी मेरी 
गिरते हुए आंसुओं में अपनी हसरत ढूंढती हू :-))"


                                                        ४ 
गनीमत हैं नगर वालों लुटेरों से लुटे हो
गाँव में तो अक्सर हमें दरोगा ही लूट ले जाता हैं :-))


अब बस बहुत हैं
बोलों तो अब लब थरथराते हैं इसलिये फिर कभी लिखेंगे
रेत पर बिखरे हुए रिश्तों को
तब तक कोशिश करते हैं इन्हें थोड़ा संजोने का
उफ्फ़ आँखों में चुभता कल का धुँआ :-))

मिस यू निर्भया(ज्योति):-))

सॉरी!!!!!एक्चुअली कल से कोशिश कर रही थी निर्भया तुम्हारे बारे में लिखने की :-))
और बेशक अगर पोस्ट भी कल ही अपडेट करती तो मुझे ज्यादा अच्छा लगता
पर क्या करू वक़्त और दिमाग दोनों एक साथ में साथ नहीं दे पा रहे है मेरा पता नहीं क्यों ?????
शायद वो इसलिए भी कि मैं अगर मन की कड़वाहटें लिखने लगी तो पता नहीं क्या-२ लिख दुगी
और तुम्हे पता हैं ना कि हम लड़कियाँ सवतंत्र नहीं है
हमें बोलने का अधिकार नहीं हैं
पता नहीं किस किसको बुरा बता देती -
वक़्त,समाज ,दोगले इंसानों को ??????
देखो ना क्या लिखू ??????
एक्चुअली मैं तुम्हारे लिए शब्द ढूंढ नहीं पा रही हू
चलो कल कुछ लिखा था तुम्हारे लिये वो पोस्ट कर दू बस-

"वैसे मुझे अक्सर अपने आपसे ही उलझना अच्छा लगता है 
पर आज सुबह आँख खुली तो आज की डेट याद करके अनायास ही 
लबों पर तुम्हारा नाम आ गया था :-))
मुझे नहीं पता तुम कैसी थी बस मैं केवल इतना जानती हू कि 
तुम भी बिल्कुल मेरी तरह अपने पेरेंट्स की प्यारी-दुलारी बच्ची थी 

वैसे जन्म से आज तक मैंने कभी विरोध करना सिखा ही नहीं 
और मुझे कभी लगा भी नहीं कि मुझे कभी ऐसा करना चाहिए 
अक्सर मैं तो सोचा करती थी कि 
विरोध करने से केवल मन में कड़वाहटें ही पैदा होगी और कुछ नहीं 
सो हमेशा लगा कि बड़ों का कहा सर -आँखों पर 
पर नहीं अब मुझे लगता है अगर बड़े गलत हो तो हमें जरुरत हैं 
विरोध करने की ,अपना हक़ और अधिकार मांगने की :-))
उफ्फ यह कैसी दूनिया ,कैसा न्याय ,कैसा अधिकार 
आज एक साल हो गया है जबकि बदला क्या ?????
अगर हमारा सविंधान और उसकी रक्षा करने वाले लोग इतने ही कमजोर हैं 
तो अपराधियों को जनता के हवाले कर देना चाहिए था 
ताकि उस वक़्त यह जनता न्याय कर देती पर यह लोग बड़े समझदार है 
इन्हे पता हैं जनता केवल विरोध चार ही दिन करती हैं 
फिर वो भूल जाती हैं सब -कुछ वैसे ही जैसे कि कुछ हुआ ही ना हो 
और अगर यह लोग सचमुच में ताकतवर हैं तो फिर 
सजा घोषित करने के बाद भी अब क्या उन्हें सजा देने के लिए 
किसी और अपराधी के आने का इंतज़ार कर रहे हैं ??????
ताकि जेल में जो उनकी जगह हैं वो खाली ना रहे :-((
उफ्फ क्या बदला शायद कुछ भी तो नहीं 
बेशक तुम्हारे जाने के बाद भी हत्यायें हुई हैं ,बलात्कार भी हुए है 
और तो और हद तो तब हो गयी जब बड़े -२ पदों पर आसीन लोग 
औरतोँ के अधिकारों के लिये लड़ने वाले लोगों का नाम भी 
बलात्कारियों में शामिल हो गया 
उफ्फ बचपन में गुनगुनाया करते थे ना कि -
देख तेरे संसार की हालत क्या हो गयी भगवान ????
निर्भया !शायद अभी इन लोगों के लिये एक निर्भया का बलिदान काफी नहीं हैं :-))"

मुझे खुद को समझ में नहीं आया कि मैंने क्या लिखा ओफ्फ
खैर परिवार की ख़ुशी के लिये महिला की साधी गयी चुप्पी को
उसकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए :-))
नहीं तो फिर -
"यह जंग की आग जलनी ही चाहिए 
तेरे दिल में नहीं तो ,मेरे दिल में ही सही ;-))"