Followers

Wednesday, 13 November 2013

हाँ हम हैं मनचले ;-))

अक्सर मेरे जैसे नमूनों को सहन कर पाना आम लोगों
के लिये बहूत मुश्किल होता हैं ,
अनायास ही वो लोग मुझ जैसे लोगों से कुण्ठित हो
ही उठते हैं और मन ही मन सोचते हैं -

"यह छोरी नकचढ़ी हैं अभी इसे समाज में ठीक से रहना भी
 नहीं आता है भला ऐसी  भी कोई लडकियां होती हैं क्या ?????????
ढंग से सलवार-कमीज तक नहीं पहन पाती हैं :-(
पहन ले तो कभी दुपट्टा नहीं सम्भाल पाती हैं तो
कभी पायजामे में पैर फसाकर गिर पड़ती हैं
और तो और हद हो गयी बालों को ढंग से बांधना तक नहीं आता हैं
उफ्फ। …। यहाँ तो जैसे-तैसे माता-पिता सम्भाल लेते हैं
पर कल को पक्का इन्हें ही भला-बुरा सुनवायेगी :-(
खुद को मेहंदी लगाने से जीतना परहेज उससे
कहीं ज्यादा मुश्किल हैं कोन को सही से हाथ में पकड़ पाना :-))
अब इस बेवकूफ को कौन समझाये कि
औरत के सोलह क्षृंगारौ में से मेहंदी भी एक हैं
ऐसी बहुत सारी बातें हैं खैर इन लोगों के प्यार के लिये
बस इतना ही काफी हैं :-))))"

"अब मैं इन्हें कैसे समझाऊ कि मेरे जैसे लोग तीसरी दूनिया से आये हैं
उन्हें ना किसी की फिक्र हैं और ना ही किसी की चिंता :-))
बस हम लोग बगावत नहीं आजादी चाहते हैं :-)"

"जीन्स और t-शर्ट महज हमारे कपड़े हैं 
हमारा चरित्र नहीं !!!
हमें फुर्सत नहीं हैं अपनों की यादों से ही तो 
कब और कैसे चूल्हा -चौकी का काम और बालों को गूँथना सीखे ???"

देखो ना वो बूढ़ी अम्मा कितनी ललचायी नजरों से देख रही हैं 
हाँ शायद मैं उन्हें समझदार लगी हू 
इसलिए वो मुझसे बात करने को बेताब हैं 
जो कि कुछ देर पहले ही अपनी परफेक्ट बहू से 
फर्श पर पानी गीरा देने के कारण 
जहर सी कड़वी बातों के घूँट पीकर आयी हैं :-))

Tuesday, 12 November 2013

वो मेरी परछाई हैं :-))

वो आयी मेरे पास बैठी और कहा बहुत भूख लगी हैं
मैंने कहा बैठो खाना खा लो
बचपन की आदत को आज तक नहीं छोड़ पायी हैं 
थाली में झूठन छोड़ दी मेरे लिए
मैंने कहा अब तो सुधर जाओ, क्यूंकि तुम अब बच्ची नहीं रही 
उसने कहा झूठा खाने से प्यार बढ़ता हैं 
और मैं नहीं चाहती कि हमारा प्यार कभी भी कम हो :-))
उसने पूछा और कैसे हो ??????
मैंने कहा मैं ठीक रहती हू पर तुम्हारी फिकर सताती रहती हैं
ओहह..... आप फिर से शुरू हो गए कितनी बार कहू कि आप मेरी टेंशन मत लिया
करो मैं भी हमेशा वडिया ही रहती हू :-))
मैंने पूछा अब आगे का क्या प्रोग्राम हैं ?????
उसने कहा बहुत सारे काम बाकी हैं
पता हैं ना आपको कि मैं एक अच्छी इंसान बनना चाहती हू
मैंने कहा यह काम तुम शादी करके भी तो कर सकती हो
मुझे समझ में नहीं आता कि तुम शादी क्यों नहीं कर लेती ?????
उसने कहा उफ्फ मैं भुल ही गयी थी कि मुझे बच्चों ने बुलाया हैं
मुझे उनके साथ स्कूल में जाकर पौधे जो लगवाने हैं
"अब मैं चलती हू बाय माँ और हां आप टेंशन में 
रहते हो तब काफी अच्छे दिखते हो सो बाकी की टेंशन्स 
अगली बार के लिये :-))"
वो चली गयी और मैं उसे बस एकटक सी देखती रह गयी 
क्या सच में सारी बेटियां ऐसी होती हैं ?????????

Monday, 11 November 2013

विश्राम :-))

साहब चलो २५१ रू. तो दे ही दो :-))
पहले बताओ तुम्हारा नाम क्या हैं ????
जी "विश्राम ":-))
अनायास ही मैं यह नाम सुनकर थोड़ा ठहर गयी थी ,
अजीब लगता हैं ना भला ऐसा भी कोई नाम हो सकता हैं ????
  तभी सहसा मेरे दिमाग में कुछ बचपन की यादें उभर आयी 
मैं अपने आपसे ही उलझ बैठी 
क्या सारिका तु तो बड़ी-2 करती हैं कि मेरी याद्दाश्त बहुत अच्छी हैं 
तो फिर आज क्या हुआ तू उस विश्राम को कैसे भूल गयी ???????

हा अब याद आया यह बात तब की हैं जब मैं शायद 7th कक्षा में पढ़ती थी 
पास वाले अंकल के घर में एक शहर का लड़का आया था 
तब तक मेरा किसी भी शहर के लोगों से कम ही नाता था 
क्यूँकि मैंने अपनी सारी दूनिया को बस अपने गांव के चारों और तक समेट रखा था :-))
अक्सर हम बच्चें शाम को खेला करते थे एक दिन वो भी आ गया हमारे साथ खेलने 
आया ही था कि हम लोगों ने खेल को छोड़कर बस उसकी क्लास लेनी शुरू कर दी 
जो सवाल हमने पुछे वो सब तो मुझे याद नहीं पर कुछ बातें जरूर याद हैं -

"तुम्हारा नाम क्या हैं ?????
वो -विश्राम !!!!!
तुम कहां के हो ????
वो -किशनगढ़ शहर का हू मैं !!
तुम्हारे पापा क्या करते हैं ???????
वो -मेरे पापा का कुछ साल पहले निधन हो गया, माँ कहते हैं कि तब मैं बहूत छोटा था :-(
तुम्हारी पढ़ाई के पैसे ????
वो -मेरी माँ मेरी हर जरूरत को पूरा करते हैं वो मुझसे बहूत प्यार करती हैं 
क्योंकि इस दूनिया में मेरे अलावा उनका अपना कोई नहीं हैं :-)"

फिर वो हमेशा हम लोगों के साथ खेलता था और 
वैसे भी मेरी और उसकी बहूत बनती भी थी पर मुझे उसकी साथ की गयी बातों में से केवल एक ही बात याद हैं :-)))

"जब भी मैं उसे देखती थी मैं बिल्कुल विश्राम की स्थिति में खड़ी होकर बोलती  :-विश्राम 
फिर वो मेरी तरफ देखकर बिल्कुल तनकर खड़ा होता और बोलता :-सावधान !!!!!
बस इसी बात पे हम दोनों हंस पड़ते थे :-))"

सावन की तरह आया था बस कुछ दिन हरियाली जरुर रही थी 
पर फिर से पतझड़ आने को बेताब थे सो शायद उसे भी जाना ही था 
और वो चला गया :-(

(जब जाना ही हैं तो ,क्यों आते हैं मेहमान !!)

तभी सुनाई दिया सरिता इन्हें खाना खिला दो 
हा यह बात मेरे पापाजी ने कही थी उनके सामने जो विश्राम नाम का इंसान खड़ा 
था उसे खिलाने के लिये बोल रहे थे 
उफ्फ कहाँ और किस जहां में खो गयी मैं भी ना 
तभी मैंने कहा ठीक हैं अभी लायी पर उसने मना कर दिया 
तभी मैं सोचने लगी कहीं यह वो तो नहीं ???????
नहीं ,नहीं यह नहीं हो सकता इसके तो माँ-बाबा ,भाई-बहिन सब तो हैं 
और फिर यह तो "बहुरूपिया" हैं यह तो वो हो ही नहीं सकता :-))

पर यह जो कोई भी हैं मैं इसे भी तहेदिल से शुक्रिया बोलना चाहती हू 
इसकी वजह से आज एक बार फिर से मैंने अपना अच्छा सा बचपना जिया था :-))

मुझे नहीं पता अब वो कहाँ हैं और कैसा हैं ?????
पर उम्मीद करती हू जहाँ भी हो अच्छा व खुश हो 
माँ का ख्याल रखने वाला एक अच्छा बेटा बना हो :-)))


पता नहीं ज़िंदगी के कितने और कैसे मोड़ पर हम एक-दुसरे से मिले होंगे 
पर शायद हम लोगों ने एक-दूसरे को पहचाना तक नहीं होगा 
शायद अब उसे तो मेरा नाम तक पता नहीं होगा 
सच में फिर तो मान गए कि सारिका की याद्दाशत बड़ी तेज हैं 
ऑफ्टर आल बादाम जो खाती हू असर तो दिखेगा ही ना :-)) हा हा हा। …… "


खैर इतने वर्षों में वो मुझे एक पल के लिये भी याद नहीं आया था 
पर शायद भगवानजी ने आज मुझे एक बहाना दिया था उसे याद करने का 
सो लॉट ऑफ थैंक्स "भगवानजी ":-)))


बरसों बाद ही सही पर फिर भी इस बार की दीपावली 
तुम्हें बहूत-2 मुबारक हो विश्राम :-))!!!!!!!

"सच में बहूत दिनों से डायरी के बीच में इन्द्रधनुष  को कैद कर रखा था 
आज वो पन्ना खोला कि बादल बरस पड़े :-))"!!!!!!!!!!!!


दिनांक -3th नवंबर २०१३ !!!!!!!!!!!!!