Followers

Tuesday, 24 May 2016

सगाई मुबारक!!

दो हँसते, मुस्कुराते चेहरे....स्टेटस सगाई हो गई हैं हमारी...खूब सारे लाइक और ढ़ेर सारे कमेंट.....मैं कुछ पल वो फोटोज निहारती रही....फिर उस लड़के की फोटो को गौर से देखा, सच में वो खुश था, बहुत खुश था.....मुझे याद आई उसकी वो ज़िन्दगी जब वो एक अनजान लड़की को बेइंतेहा चाहने की बातें करता था, जब वो उसे ढेरों सपने दिखाता था, जब वो दोनों सबको बताते फिरते थे कि हम रिलेशनशिप में हैं और शादी भी करने वाले हैं....मुझे यकीन नहीं हुआ वक़्त यूँ करवट बदल लेता हैं, रिश्ते पल में यूँ बदल जाते हैं, इन्सान यूँ मजबूर व लाचार होता हैं....कैसे दोनों ने अपने रास्ते अलग किए होंगें....कैसे समझाया होगा अपने मन को, मेरे लिए तो यह सब कभी आसान ही नहीं हुआ तो मुझे उन लोगों के लिए भी सब मुश्किल ही लग रहा था!!
उफफ्फ्फ्फ़....फिर मैंने खुद को समझाया यही तो हैं दुनियादारी मन में कुछ और बाहर अपनों के लिए कुछ और....मुझसे क्यों नहीं होते यह समझोतें??
पिछले दिनों कुछ देखा ऐसा उसी को सोचकर लिखा हैं पर बहुत हद तक हकीकत हैं कि हमारे रिश्ते जरुरत के अनुसार बदल ही जाते हैं, इसीलिए तो यह कहावत भी आम हो गई हैं कि गिरगिट तो बेचारा यूँ ही बदनाम हैं बाकि इन्सान गिरगिट से भी ज्यादा रंग बदलता हैं आजकल...बस अपनी जरूरतें पुरी होनी चाहिए, अपना जमीर गया भाड़ में..!!
भगवानजी मुझे भी सिखाओ न यह दुनियादारी ताकि मेरे अपनों को रख पाऊ मैं भी खुश....वैसे भी आजकल तो वक़्त भी रूठने सा रुख कर रहा हैं...

Sunday, 22 May 2016

एक साहस वाली चिठ्टी-

प्यारे अजनबी
तुम्हें याद हैं या नहीं मुझे नहीं पता पर वो घटना एक लम्बे अरसे के बाद भी आज भी मुझे याद हैं जब मैं नई-नई मोटरसाइकिल चलाना सिख रही थी, 2011-2012 की ही तो बात हैं, मेरे पाँव जमीन पर नहीं टिकते थे अगर मैं एक किलोमीटर भी मोटरसाइकिल बिना गिरे चला लेती थी फिर एक दिन घूमते-घूमते तुम्हारे शहर में पहुँच गई थी जो करीब मेरे शहर से तीन-चार किलोमीटर दूर हैं, फिर वो हुआ जिसके बारे में मैंने कभी सोचा ही नहीं, मैं तो बस सीखती, गिरती और संभलती व भटकती रहती थी कि मैं फिर वहां से रवाना हुई घर आने को तो तुम आए थे पीछे ना जाने क्या सोचकर, पर फिर मेरे न डरने की वजह से व थोड़ी मेरी हिम्मत और हौसला देखकर तुम आधे रास्ते से बिना कुछ बोलें फिर चलें गए थे, तुम्हें पता हैं उस वक़्त रास्ते में चलते मिलें राहगीरों में सबसे खतरनाक लगे थे तुम, पहली दफ़ा ज़िन्दगी में खूब सिखा था, बहुत खूब....मैंने उसके बाद तुम्हारे शहर की तरफ कभी देखा भी नहीं.....आज एक लम्बे अरसे बाद मैं तुम्हारे शहर में से निकली थी बड़ी ही निडरता से, मन किया एक बार तुम मिलो तुम्हारी आँखों में आँखें डालकर तुम्हारे हर सवाल का जवाब दूँ व खूब सारे जवाब पूछूँ भी तुमसे....मन किया कहूँ तुमसे कि भई इतनी क्या बैचैनी थी जो कि तुम्हें यूँ पीछे आना पड़ा, यार अपने घर बुला लिया होता मिल-बैठकर हिसाब-किताब कर लेते कि मुझे तुमसे दोस्ती करनी हैं और मैं....मैं भला फिर क्या कहती पुरुष प्रधान समाज हैं गलत तो लड़कियां ही होती हैं मैं भी हो जाती गलत कि कर ली दोस्ती....निभा लेते जितनी कटती ना जचती तो फिर अपनी राहें अलग कर लेते पर भला यूँ भी करता हैं क्या कोई कि कहानियाँ भी खुद ही बनायें और दूसरों को भी अपना गढ़ा हुआ ही बतायें कि मैंने यह किया, मैंने वो किया??
तुम बुरे इन्सान थे या अच्छे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ना, क्यूंकि मैंने सबको सुधारने का ठेका नहीं लिया हैं मुझे सबकी फ़िक्र करने की भी कोई जरुरत नहीं हैं बस मेरे जो अपने हैं मैं उनका ख्याल कर पाऊ बहुत हैं मेरे लिए....
पर तुमने इतने वक़्त में भी क्या सिखा हैं??
मेरे ख्याल से तुम्हारी सोच वही तक ही होगी, किसी के नंबर मिल जाने पर उससे खूब बातें करना, जब तुम्हें लगें अब यहाँ तो वक़्त बर्बाद करने से कुछ नहीं होना, तब दुसरे-दुसरे नंबर से खूब कॉल करके मासूमो को बेवजह परेशान करना और जितना तुम्हारा मन करें उतनी गालियाँ देना!!!
सच बताऊ तो अब मुझे तो तुम्हारी ज्यादा खबर हैं भी नहीं और पहले भी नहीं थी होती भी कैसे भला जिस इन्सान का सच्चा नाम तक नामालूम था मुझे, पर मैं कहती हूँ ना कि मेरा बुरा नहीं हो सकता तो सही ही कहती हूँ यार....
अब आखिर में मेरा मेसेज तुम तक पहुंचे तो एक सिख लेना....लड़कियों व औरतों की इज्जत करना सिखना उनका मान-सम्मान करना क्यूंकि तुम्हारी अपनी माँ भी एक औरत ही हैं, आने वाले वक़्त में तुम्हारी बीवी होगी जो सब-कुछ छोड़कर तुम्हारे घर आयेगी वो भी एक लड़की ही होगी फिर शायद बाद में बहुत बाद में तुम्हारी एक बेटी भी होगी, जो भी एक लड़की ही होगी....तुम इनकी इज्जत करना सीखना....तुम सीखना अपनी बेटी से बचपन, निश्छल सा प्यार व ढ़ेर सारी इज्जत करने की वजह तलाशना....तुम सीखना अगर सिख पाओ तो किसी को मान देना, किसी की इज्जत करना.....और फिर भी आखिर में मेरे दिल से तो तुम्हारे लिए दुआ ही निकलेगी कि तुम खूब सिखना और आगे बढ़ते रहना...!!😊
मैं एक लड़की!!
(तुम्हें याद हैं समाज में रहने वाली!)

Thursday, 19 May 2016

एक चिठ्टी उसकी भी..!!

आपको तो पता ही हैं हमें चिठ्ठियाँ लिखने का, पढ़ने का व पढ़ाने का बड़ा शौक हैं, आज वाली चिठ्ठी हमें हमारी ज़िन्दगी क्र सबसे खुबसूरत इन्सान व अजनबी ने लिखी हैं जो कुछ यूँ हैं-
प्यारी सारिका
तुम्हें पता हैं मुझे तुमसा लिखना नहीं आता हैं पर कोशिश कर रहा हूँ कुछ बातें तुम तक पहुँचाने की, तुम्हारे मिलने से पहले मैं सोचता हूँ मैं क्या था व दिन पर दिन मैं क्या होता जा रहा हूँ मुझे नहीं पता, तुमसे पहले भी खूब लड़कियां मिली हैं किसके नहीं होते हैं आजकल अफेयर्स, कौन नहीं करता हैं किसी और से बातें पर सच बताऊ अब तुम्हारे सिवा दिल की बात किसी और से करने का मन नहीं करता हैं, तुमसे पहले कोई भी मुझे कुछ बुरा कह देता तो भी मैं बिना कुछ सोचें बदला जरुर लेता था पर अब जिस दिन तुम मुझे कुछ सुनाती नहीं हो, कुछ बुरा नहीं कहती हो तो कुछ अधुरा व खाली सा लगता हैं मन बार बार कहता हैं कहीं तुम नाराज तो नहीं हो, तुम्हारे साथ की कुछ बातें एक पल में ज़िन्दगी आसान बना देती हैं, पहले मैं तुम्हारा लिखा पढ़ता था मैं सोचता था बस यह तो तुम लिखती हो तुम्हारी ज़िन्दगी भला ऐसी थोड़े ही हैं पर जब मैं तुम्हें देखता हूँ, तुम्हारे साथ जीता हूँ एक पल में  तुम्हारा रूठकर दुसरे ही पल फिर बच्चों सा खुश हो जाना कुछ चमत्कार सा ही लगता हैं, तुम कितनी शानदार इन्सान लगती हो मैं कभी हां शायद हाँ कभी लफ़्ज़ों में बयां नहीं कर पाऊगा, सोचता हूँ कोई इन्सान बच्चों सा इतना नेक दिल व इतना निश्चल कैसे हो सकता हैं.....तुम हमेशा ऐसे ही बनी रहना अपनी पवित्र सी ज़िन्दगी पर बेवजह इस दुनियादारी का रंग मत लगने देना, यकीन दिलाता हूँ तुम्हारे बारे में हमेशा दिल से ही सोचूंगा, फिर भी कभी भूलकर राहें भटकने लगूं तो प्लीज तुम संभाल लेना ना प्लीज..!!
तुम्हारा अनकहा..😝