Followers

Thursday, 5 May 2016

निल बट्टे सन्नाटा...

फ़िल्में देखते रहना चाहिए...मन भी बहल जाता हैं और कभी-कभी कोई अच्छा सन्देश भी दे जाती हैं कुछ फ़िल्में....
अभी इस वक़्त में शायद फ़िल्में बनाने का महज उद्देश्य बस पैसा कमाना ही रह गया हैं फिर भी कुछ लोग महज कम बजट में अच्छी फ़िल्में दें रहे हैं वो तारीफ के काबिल हैं....अभी बीते रोज मैंने देखि "निल बट्टे सन्नाटा"....पहली दफ़ा तो नाम ही बड़ा अजीब लगा था....आज तक निल बट्टा जीरो जरुर सुना था पर पहली दफ़ा था जब निल बट्टे सन्नाटा से रूबरू हो रहे थे....फिल्म के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं...डायरेक्टर व प्रोडूसर ने कम वक़्त में बेहद शानदार फिल्म बनाई हैं, स्वरा भास्कर ने अपना किरदार बखूबी निभाया हैं....हर आम इन्सान चाहे तो फिल्म के हर पहलु को अपनी ज़िन्दगी से जोड़ सकता हैं....एक माँ अपनी बेटी के लिए इसलिए भी खूब मेहनत करती हैं ताकि उसकी बेटी कोई सपना देख सकें....ताकि उसकी बेटी बाई ना बनें....एक बाई की बेटी का आखिर में अपनी माँ का सपना सच करना व कलेक्टर बनना तो आँखों को नम कर दें तो भी कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए....
इस फिल्म में एक मालकिन व बाई के बिच के रिश्ते को जैसे पेश किया गया हैं वो दिल छू लेने वाला हैं....इतना अपनापन व इतना प्यार तो सगे-सम्बन्धियों के बिच भी नहीं होता होगा आजकल पर फिल्म में एक मालकिन बाई की मदद करने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं व उसके उलझन को सुलझाने को हमेशा तैयार होती हैं....फिल्म में कहीं नजर नहीं आता हैं कि मालकिन बाई को औछ्ची नजरों से देखती हो....
एक नादान बच्ची व माँ का रिश्ता....जैसे आम से घरों में होते हैं उतनी ही खूबसूरती से पेश किया गया हैं....फिल्म करीब 97मिनट की हैं एक पल को भी बिल्कुल भी उबाऊ नहीं लगती हैं....पहली बार बेमतलब सी कोशिश कर रहे हैं फिल्म की समीक्षा करने की....कोई भूल-चुक हो तो माफ़ करज्यो सा...!!
बस हमारी पोस्ट यहीं खत्म हुई....मन करें तो जरुर देखिए एक बार यह आम सी खास फिल्म...

Wednesday, 4 May 2016

कुछ अनकही सी बातें

Dear X नहीं नहीं तुम्हें X कहना ठीक नहीं रहेगा और तब तो बिल्कुल भी नहीं जब तुम्हारी व मेरी पहली मुलाकात भी नहीं हुई हो, और शायद अपने बिच पहला व आखरी कुछ ना होना, सब कुछ सिर्फ और सिर्फ अधुरा होगा बस....
पता नहीं यह तुम्हें लिखने का सिलसिला कब तक चलता रहेगा, पर इसे मैं हमेशा जारी रखूंगी क्यूंकि मैं तुम्हें आये-गए लोगों में शामिल नहीं होने देना चाहती, सच में मैं तुम्हें नहीं भुलाना चाहती!!
तुम बुरे हो.....हां यक़ीनन हो तभी तो देखो तुम्हारा दिन कट जाता हैं मुझे बिना याद किए ही, तुम्हारे सम्बन्ध भी रहें होंगे ओरों के साथ अब मुझे इसमें भी कोई शक नहीं हैं....तुमने बहुतों को खूब सारे सपने भी दिखाए ही होंगें बेशक....तुम ना सच्ची इन्सान नहीं हो, कभी कभी मुझे लगता हैं तुम्हारा मकसद महज कुछ चीजें ही हैं , जैसे खूब सारा पैसा, गाड़ी, बंगला व ढेर सारी मस्ती बस....तुम ना रिश्ते नहीं जानते, दूसरों का मन रखना भी नहीं समझते, तुम्हें तो पता भी नहीं हैं कि मैंने बीते दिनों में तुमसे कितनी मुहब्बत की हैं यह नहीं हैं कि मैंने पहली बार की हैं यह मुहब्बत नहीं नहीं....खूब सारे लोग मिलते हैं ज़िन्दगी में जो बहुत अच्छे लगते हैं, पर तुम पहले थे जिसके साथ लगा सारी उम्र जी पाऊगी, जिसके लिए कुछ ना बदलकर भी मैंने बहुत कुछ अलग बना लिया था, अपने विचार, अपना रहना-करना सब तुम्हारी वजह से बदल रहा था, पर कभी कभार इन्सान गलत हो जाते हैं उन्हें मौका रहते अपनी गलतियों को सुधार लेना चाहिए, तुम्हारी वजह से मैंने अपनी ज़िन्दगी के सबसे करीब इन्सान को तकलीफ दी हैं पिछले दिनों में, तुम्हारी वजह से मेरे अपने रूठे हैं मुझसे पहली दफ़ा....कुछ भी कहो पर तुम गलत थे, और तुमने खूब सारी शायद गलतियां की हैं....मैं कितना भी पॉजिटिव क्यों ना सोचूं पर अब हमारी राहें अलग प्यारे...तुम हमेशा याद रहना!!!
प्यारे सलाह दूंगी अभी भी वक़्त हैं संभल जाना, बुरे का अंजाम हमेशा बुरा ही होता हैं, मेरा तुम पर कुछ भी कहने का कोई हक़ नहीं फिर भी कह देती हूँ कुछ अच्छा-बुरा.....क्यूंकि मैंने तुम्हें अपना कुछ वक़्त दिया हैं...एक पल को ही सही पर सच में तुमसे मुहब्बत की हैं, एक बार ही सही पर तुम्हें अपने बहुत करीब पाया हैं, बहुत कुछ लिखना हैं पर लिखते रहेंगें धीरे-धीरे.....तुम्हारी दुनिया में ना आना ठीक ही साबित होगा वरना तुम्हारी सारी बातें व हरकतें मेरा यह भोलापन छीन लेती तय हैं...!!

फिर लिखूंगी तुम्हारे नाम.....

Friday, 25 March 2016

"एक लड़की की डायरी"

एक चिड़िया थी, अपने पापा की परी व माँ की प्यारी, सबका ख्याल रखती थी वो भी, बचपन में बहुतों ने जाने-अनजाने में बहुत कोशिश की उसे खा जाने की, नादान और शायद किस्मत की भी अच्छी दोस्त थी वो इसलिए हमेशा उसका घोंसला सही-सलामत ही रहता, फिर उसे सबने उड़ने की इजाजत दी बरसों तक वो अकेली ही अपनी दम पर उड़ती रही, कभी गिर भी जाती तो फिर संभल जाती, फिर एक दिन उससे कहा गया अब उड़ना बहुत हुआ, किसी एक घोसलें में कैद हो जाओ, वो दुखी सी रहने लगी एक दिन उसका सबसे प्यारा दोस्त आया उसने जाना उसकी कहानी को फिर कहा नहीं नहीं ऐसा कभी नहीं हो सकता, तुम तो बनी ही उड़ने के लिए हो भला तुम्हें कोई कैद करके क्यों रखें, तुम स्वतंत्र हो तुम्हें जीने का पूरा अधिकार मिलना चाहिए, तुम बरसों तक आजाद रही हो अब एकदम से अगर तुम्हें किसी कैदखाने में डाल दिया जाए तो तुम्हारी तो मृत्यु निश्चित ही हैं, फिर उसी ने एक निर्णय सुनाया जहाँ हमारे अधिकारों से हमें महरूम रखा जाए वो घोंसला हमारे लिए नहीं हैं!!!
फिर उसने कहा लोगों का काम लोगों को करने देना और तुम अपनी बाहों को हवा में फैलाकर खूब उड़ना और गगन की उचाईयों को छूना....तब से सुना हैं वो चिड़िया फिर से खुश रहने लगी हैं, जीने लगी हैं!!