Followers

Wednesday, 5 March 2014

दोस्ती-उस अनंत के पार....

जब से समझदार हुई हू तब से हर चीज़ के साथ रिश्तों को भी सहेजना सिखा हैं 
पहले जब कॉलेज के फ्रेंड्स सवाल किया करती थी कि 
"दोस्ती और प्यार में अच्छा क्या हैं ??"
बेशक मेरा जवाब होता था दोस्ती !!
वैसे प्यार बहुत सारे लोगों से होता हैं आई थिंक :-)
मेरा मानना हैं कि दोस्ती में भी प्यार होता हैं 
वैसे प्यार शब्द को लोगों ने अपनी-२ अलग-२ परिभाषाएँ दी हैं 
मैंने कभी इस शब्द को डिफाइन करना ही नहीं चाहा 
और ना ही अपने पास इतना ज्यादा अनुभव हैं कि इस शब्द को अपने विचारों में बाँध सकू ??
प्यार हम उस हर इंसान से करते हैं जो हमसे जुड़ा हो 
बस यह अलग-२ लोगों के लिये अलग-२ हो सकता हैं :-)
दोस्ती……… हम्म …जी  हैं मैंने भी अपनी कुछ जिंदगी दोस्तों में 
वक़्त ने थोड़े फासले क्या बढ़ा दिए कि दोस्त तो कहने ही लगे कि -
"दोस्त दोस्त ना रहा ,
यह अलग बात हैं कि हम तो कभी दूर गए ही नहीं 

बस कुछ और लोग तुम्हारे ज्यादा करीब आ गए ":-)
हूह..... जरुरी होती हैं भई शिकायतें भी :(
दूरियां जरुरी हैं पर फासले थोड़े कम हो तभी ठीक होता हैं ना ??
एक्चुअली दोस्ती पर बहुत कुछ लिखकर अपनी डायरियों में कैद किया हैं 
पर जब से गुंडे मूवी देखि तब से बहुत मन कर रहा था दोस्ती पर कुछ लिखकर अपडेट करने का 
सबका नजरिया अलग होता हैं 
पता नहीं क्यों मेरे कॉन्टेक्ट्स में जो-२ लोग हैं उनमें से किसी को भी यह मूवी अच्छी नहीं लगी 
पर मुझे कुछ ज्यादा ही अच्छी लगी 
बेशक इसका बहुत बड़ा कारण रहा एंड में दोस्ती का जीत जाना !!
दिल को छू गयी उनकी दोस्ती :-)
मैं कैसे भूल सकती हू -कि मैं रणवीर के उस डायलाग पर कितना हंसी थी 
"अगूंठा लगवा ले ……"ह.… ह..... ही :-)
आज यकीं हो गया कि मैं कितना बुरा लिखती हू 
एक्चुअली बहुत खुश हैं सो समझ नहीं आ रहा ज्यादा कुछ बस !!
भई क्या करू बात ही ऐसी हैं :-०
एनीवे थैंक यू yrf और भगवानजी ;-)
बस किसी की बुरी नजर ना लगे इन खुशियों को !!!!!!!
भई दोस्ती होती ही ऐसी हैं 

Sunday, 2 March 2014

मौत से अपनापन :-)

जब इंसान दुःख, दर्द और तकलीफों से रुबरु होता हैं
उनसे जूझ रहा होता हैं तब सही मायनों में वो जी रहा होता हैं
यक़ीनन वो वक़्त हमें बहुत तकलीफ देता हैं लेकिन
पीछे मुड़कर देखने पर जिंदगी का सबसे हसीन वक़्त वो ही नजर आता हैं
वो वक़्त हमें बहुत संजीदा और समझदार बना जाता हैं :-)
हम्म.…आज फिर से पुराने पन्नों से एक और रचना-

"हर रोज इंसानों को हँसते हुए देखती थी 
आज किसी रोते हुए को देखा तब दर्द का एहसास हुआ !!
आज किसी की लाश से बातें की 
तब पता चला कि लोग मरने पर कैसे रूठ जाते हैं !!
दो गज जमीन और एक मीटर कफ़न के लिये 
इन्सान सारी दूनिया का ही सफ़र तय कर लेता हैं !!
आज सोचा लोग जीते जी तो प्यार से बात भी नहीं करते हैं 
तो फिर मरने पे यू आँसू क्यों बहाते हैं ??
आज किसी की मौत देखी तो मुझ नादान परिंदे को एहसास हुआ कि 
मैंने यू ही खो दिया कुछ लोगों को केवल आकाश में उड़ने के लिए जबकि मेरे पैरों को तो एक दिन जमीन पर भी पनाह नहीं मिलेगी !!
जीते जी कोई हाल नहीं पूछता 
तो मौत पर क्यों चले आते हैं बारात की तरह ??"

"कैसे कहू क्या हैं जिंदगी 
कभी दो पल की ख़ुशी तो कभी आँखों का पानी है जिंदगी !!
कभी किसी की यादों में खोना जिंदगी हैं तो 
कभी किसी के साथ रहकर भी अकेली हैं जिंदगी !!:-)"


Saturday, 1 March 2014

बारिश में डराती वो कड़कती बिजली...

हम्म मैंने बचपन की यादों को बहुत सम्भाल के रखा हैं
कल शाम को बरसात के वक़्त मैं भी कुछ पुरानी बातों को याद
करके तरबतर हो गयी थी-

                                            (१ )-बोलो भीम 
यह बात कल की बारिश ने याद दिला दी 
बचपन में जब भी बारिश होती थी मैं बहुत डर जाती थी 
बारिश से नहीं कड़कती बिजलियों से 
डर लगता था कि अगर मुझ पे गिर गयी तो ???
कि एक दिन मेरे इस डर को भांपते हुए मेरे दोस्त ने कहा 
अगली बार जब भी बारिश हो और बिजली कड़कने पर डर लगे 
तो तुम बार-२ भीम-भीम-भीम दोहराना फिर तुम पर कभी भी बिजली नहीं गिरेगी !!
और बेशक इस आस्था के सहारे बहुत सारी बारिश की ऋतुऐं बीत गयी :-)


                                               (२ )अगले जन्म में मैं बनूगी....... :-)
सारिका तुझे पता हैं लोग मरने के बाद में आसमां में जाते हैं 
फिर वहाँ पर भगवानजी उन्हें अलग-२ पक्षियों के नाम बताते 
हुए पूछते हैं कि आप कौनसा पक्षी बनेंगे ??
सच सरोज ऐसा होता हैं क्या ???
सच्ची सारिका ऐसा ही होता हैं !!
ओके तब तो मैं भगवानजी से कहूगी कि मुझे पैरेट(तोता) बना दो :-)


                                              (३)मैं पुकारू तो सूने वो खुदा !!
अगर हम राम-राम यू आठ सौ नाम ले 
तब उस खुदा को अपनी पुकार एक बार सुनायी देती हैं !!
हम्म.……अगर यह सच हैं तो आज से मैं हर रोज 
उस खुदा को पांच बार पुकारा करुँगी :-)
फिर जब बचपन में वो कहानी सुनी कि 
वाल्मिकी जी तो राम नाम तक नहीं ले पाये थे 
लेकिन देखो वक़्त का पराक्रम कि उन्होंने बहुत पहले रामायण तक लिख दी थी 
बस तब से उस खुदा में मेरा विश्वास और भी ज्यादा गहरा हो गया !!


वैसे आजकल के बच्चों के लिये -
"आजकल के बच्चे हर सवाल का जवाब रखते हैं 
पहले माँ-बाप बच्चों को परखते थे,आजकल के बच्चे माँ-बाप को परखते हैं :-)"