Followers

Wednesday, 22 January 2014

आप "आप" को बक्श क्यों नहीं देते....

वैसे अक्सर इस दुनिया के बहुत सारे मुद्दे मेरे जेहन में आते हैं
पर हमेशा मैं उन पर लिखकर फिर वो पेपर्स किसी डिब्बे में
बंद करके उन्हें छुपा देती हू और अपने आपसे केवल इतना
ही बुदबुदा पाती हू आज तक हम इस दुनिया की परेशानियों
से केवल परेशां ही होते आये हैं कभी कुछ सुलझाया तो नहीं ना ??
तो खामखां टाइप करके इतनी देर क्यों परेशां होना
बस फुर्सत के पलों में वो डिबिया मेरी और तकती हैं
तथा मैं उसमें छुपे पेपर्स को व उसमें कैद की गयी घुटन को :(
पर पिछले २-४ दिनों की आप पार्टी पर लिखी खबरों को पढ़कर
हौसला थोड़ा बढ़ गया हैं
मुझमें इतनी हिम्मत नहीं हैं कि मैं किसी का विरोध कर सकू
और जिस दिन विरोध करना सिख लिया
अपने मन की सारी कड़वाहटों को कह डाला तो
कसम से मुझे यह जानकर भी कोई आश्चर्य नहीं होगा
कि इस दूनिया के सबसे ज्यादा विवादित लोगों में से एक नाम मेरा भी होगा
हूह.…। लगता हैं अब लोग आप पार्टी की साँसें छीनकर उसे
मुर्दा बनाकर ही दम लेंगे :(
सच मेरे घर पर कभी राजनीति की बात नहीं होती थी
इवन मेरी माँ तो यह तक कहते हैं कि यू ही हाथों को काला नहीं करना हमें !!
मेरे पापाजी जिन्हें ना सांसद से कोई मतलब होता तो
ना ही विधायक से लेना-देना, जिन्होंने पहली बार आप का करिश्मा देखा
मैं जो आज तक राजनीति को बूरा मानती थी
उसे इसमें अच्छाई नजर आने लगी
भाई ने बताया था कि मेरे कॉलेज के कोई भैया भी चुनाव लड़
रहे थे सो मैंने उन्हें ही वोट किया पर जब आप के बारे में पढ़ा
तब लगा कि सच में मैंने अपने वोट का यूज़ नहीं किया :-)
खाश किरण बेदी और अन्ना जी भी आप का साथ दे देते !
जो लोग खास हैं वो खुद को जमीं पर नहीं देखना चाहते :-)
अब मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में नहीं बांध पा रही हू
बस मेरा मन केवल यह कह रहा हैं कि आप के साथ जो रहा हैं
वो ठीक नहीं हैं आफ्टर आल वो लोग आम इंसानो की सुन रहे हैं
और मैं तो उनसे भी ज्यादा आम हू इसलिए मुझे यह पार्टी और
इसके विचार बेहद अच्छे लगे फिर इनका साहस भी तो देखो
हर जगह आम इंसान के साथ खड़े नजर आ रहे हैं
बाकी नेताओं की तरह केवल अपने महलों से ही फरमान नहीं सुना रहे हैं
वक़्त हैं बदलने का खैर बुराइयां हर जगह और हर इंसान में होती हैं
तो क्या हुआ दाग तो चाँद में भी हैं फिर क्यों नहीं कर लेते उसे अपनी मुठी में कैद ????
क्यों उसके ना निकलने पे अमावस्या की रात सबको काली ही नजर आती हैं ???
अब सरु जस्ट चिल्ल,,,,,इतनी ठण्ड में भी दिमाग इतना गर्म :-)

Monday, 20 January 2014

तुम ही.....:-)

 (१)-सब कहते हैं मैं एक खुली किताब हू
 अब तुम ही इस दिल के किसी एक "राज" को बता दो ना !!

(२ )-सब कहते मैं खुश हू
तुम ही इन आँखों में छुपी नमी को बयां कर दो ना !!

(३ )-सब कहते हैं कि मैं एक खामोश दरिया हू
तुम ही इस दिल में छुपे जज्बातों को बहा दो ना !!

(४ )-सब कहते हैं मैं दीवानी हू सिर्फ तुम्हारी
तुम ही सारे आशिकों के नाम उजागर कर दो ना !!

(५ )-सब कहते हैं मैं जी सकती हू बिन तुम्हारे भी
अब तुम ही सबको हमारे वज़ूद से रूबरू करवा दो ना !!

Saturday, 18 January 2014

मैं जो भी करुँ, वो सही.....

हूह.… लोग कैसे सारी उम्र बिता देते हैं
बिना कुछ किये मैं समझ नहीं पाती हू
अब यह तो खुदा ही जाने की वो वक़्त या हालातों के मारे होते हैं
या लाचारी, बेबसी,आदत और मज़बूरी के.…
हां वक़्त के साथ विचार बदलते रहते हैं मानती हू मैं
अब देखो ना मुझे हमेशा बेबस और लाचारी पर तरस आ जाता हैं
पर आज मुझे अपने ही दिल के जज्बातों पर गुस्सा आ रहा हैं
"इंसान कितना दोगला होता हैं यह मेरी समझ से परे हैं 
सच गिरगिट तो बेचारा यू ही बदनाम हैं
उससे ज्यादा रंग तो इस दूनिया के लोग भी बदल लेते हैं
और वो भी बहुत अच्छे से, फिर ओढ़ लेते हैं शराफत का लबादा उस चेहरे पे"
फालतू बैठे लोगों को और कुछ सुझा नहीं तो
देखो कैसे वो ताश के पत्तों में अपना भविष्य ढूंढ रहे हैं
उन्हें खेलता हुआ और इन 52 पतों में उनके दिमाग के पेच
लड़ाते हुए देखों  तो जरुर लगेगा कि बचपन में उन्होंने जरुर
किसी क्लास में गणित में टॉप किया होगा :-)
हां हो सकता हैं उनमें से बहुत से लोग बाजार से किराणा
का सामान खरीदते हुए कितने पैसे हुए यह भी सही से जोड़ ना पाए !!!!
देखो वो अंकल तो ताश के पते ना मिलने पर पत्थर वाले खेल में ही खुश हैं

ऐसे अनगिनत उदाहरण मिल जायेंगे आप घर से बहार निकलेंगे
तो आपको लोगों के वक़्त बर्बाद करने के
और फिर अपनी गरीबी, असफलताओं, मज़बूरी, लाचारी का
दोष मढ़ दिया जाता हैं इन्हीं पतों के सर
 अच्छा पहनाया हैं खुदा ने अमलीजामा तो :(
अब मुझे भी तो देखो ना
यू ही खामखां-बेवजह दूसरों से परेशां होकर लिखने लग जाती हू
और मेरे अपने कहते हैं कि इस कलम को बेवजह घसीटने में कुछ नहीं रखा
मैं वक़्त बर्बाद कर रही हू इससे कुछ हासिल नहीं होने वाला
यह सब बेमतलब हैं ,कलम चलाना बहूत आसान हैं
कोई भी लिख ले पर कोई बदलाव कर पाना बेहद मुश्किल हैं !!!!
बाबा हमको कहाँ हैं दूनिया की फिकर हम तो बस मारे हैं इस बेजान से दिल के
हूह.… खैर फिर भी मुझे मेरा लिखना सार्थक लग रहा हैं
मुझे यह वक़्त की बर्बादी का बहाना नहीं लग रहा हैं
बल्कि मुझे तो ऐसा लग रहा हैं जैसे कि
मैं तो अपने भविष्य की इबारत लिख रही हू :-)
"क्यूंकि यह काम मैं कर रही हू और 
मुझे मेरा किया हुआ अपना ही कोई काम भला बूरा लग सकता हैं क्या ???"