Followers

Thursday, 2 January 2014

मेरा खुदा, मन का राम :(

आज मैं खो गयी उस खुदा की खुदाई में, उसकी राह में
उसके जहाँ में
अपने मन में एक अलग ही ख़ुशी का आभास हो रहा था
जिसे ना शब्दों में बयां किया जा सकता था और
ना ही कलम से कागज पर लिखा जा सकता था
बचपन से ही मैं बहुत आध्यात्मिक प्रवृति की रही हू
और ताउम्र रहूंगी :-)
मुझे अपने संता की बात याद आयी कि-
सब जुग दिशे जातो, रहियो ने दिशे एक
(आशय-बस इतना ही कि मृत्यु शाश्वत सत्य हैं)
फिर सोचा यह सब तो ठीक हैं पर मैं पूजा किसकी करू ???
राम की, रहीम की, खुदा की, अल्लाह की etc .... !!
यहाँ मुझे मेरे विचार सही लगे कि-
खुदा तो एक ही हैं बस हम ही लोगों ने उसे बाँट दिया हैं :-)
मैं उससे लड़ने की ,उसे भला-बुरा कहने की हिम्मत कर ही नहीं सकती
खामखां जो बीत गया हैं उसका ताउम्र क्यों रोना रोना ????
मुझे उसका दिया हुआ सब-कुछ मंजूर हैं बिना किसी गिले-शिकवे के
जो लोग कहते हैं हम भगवान को नहीं मानते हैं
मैं उनकी इस बात पर केवल हंस सकती हू
मेरी मानो तो उसकी रजा के बिना तो एक पता भी नहीं हिलता हैं
अगर वो नहीं हैं तो आप एक दिन भी इस दूनिया के किसी काम
को अपने तजुर्बे पर करके दिखाओ तब मानूंगी :-)
"लोग बिना आँखें खोले चलते हैं और 
ठोकर लगने पर दोष पत्थर को देते हैं "

यह गलत बात हैं ना अपना दोष किसी और के सिर पर मढ़ना
उफ्फ़ उसने बुरा किया जो कि मुझसे मेरा सब-कुछ छीन लिया
अच्छा था ही कहाँ अपना सब-कुछ..... वो हर पल केवल हमें देने
का ही सोचता हैं हम उसे समेट नहीं पाते हो यह और बात हैं :-)
यह जिंदगी अपनी अमानत और अपनी सम्पति नहीं हैं
जो कि हम यहाँ आकर उसे भूल बैठे हैं और ऐसे हक़ जाता रहे हैं
जैसे कि हम हमेशा के लिये अमर रहेंगे
अरे! यह केवल उस खुदा की कृपा का रहमोकरम हैं
जो हमें एक अच्छा मनुष्य जन्म मिला हैं
इस भवसागर से पार उतरने का, अपने जन्म के उद्श्य को पाने का
बेशक हम युवा हैं पर दिमाग से आगे बढ़ने का सोचो अपने संस्कारो को पीछे धकलने का नहीं
अगर हम आज उसे भुलायेंगे तो कल वो हमें भुला देगा
मुझे याद हैं जब पिछले साल नवरात्रा में मैं अखंड सुमरण (यह वो विधी हैं जिसमें रामस्नेही लोग राम नाम का जाप करते हैं) करने रामद्वारा जाती थी तब किन्हीं आंटी ने मुझसे बोला था कि अभी तेरी उम्र नहीं हैं और मैं इस बात पर केवल हंस दी थी आई जस्ट थिंक कि-
"जीव तू सोचे कल की ,खबर नहीं हैं पल की :-)"
जब प्यार करने की कोई उम्र नहीं हैं
आगे बढ़ने के लिए कोई सही वक़्त की जरुरत नहीं हैं
तो उसके लिये आपने सही वक़्त क्यों चुना बुढ़ापे को
क्या पता वो आये भी ना ?????
थैंक यू खुदा इतनी अच्छी जिंदगी देने के लिये
इतने अच्छे पेरेंट्स और फिर विनोद बाईसा(संता) से मिलाने के लिये
जानती हू कुछ भी स्थायी\नहीं हैं सो मुझे आपका हर
फरमान मंजूर हैं बिना किसी शर्त के :-)
"मैं भी इस दूनिया से वैसे ही खो जाना चाहती हू 
बिल्कुल ओस की बूंद के पानी से जैसे 
खो जाते हैं लाखों-करोड़ों लोग लेकिन 
इसके बाद चाहती हू केवल आपका साथ 
बस मैं चाहती हू केवल ब्रह्म भक्ति 
की प्राप्ति और मोक्ष :-)"
ज्यादा तो नहीं माँगा ना भगवानजी ??????
लव यू :-))
प्लीज ऑलवेज स्टे विथ मी :(

Wednesday, 1 January 2014

वादा रहा याद करेंगे हम तुम्हें हमेशा.......

अपनी कांपती-ठिठुरती सी अंगुलियों से
 आज लिखा कुछ तेरे नाम
लिखी कुछ अनकही बातें भी
और अनचाही सी चाहतें भी
इमली से खटे पलों को भी सम्भाला तो
जलेबी से मीठे पलों को भी कैद किया
2013 अलविदा कह गया
बिल्कुल  तुम्हारी तरह ही बेवजह!!
भला परिंदों को कब कोई
कैद करके रख पाया हैं सो
मैंने भी बिना रोके
जाने दिया उसे बेवजह !!
बीते आखरी घंटे ने
रुलाया बहुत और सम्भाला भी
और फिर मैंने भी उसकी बात को समझा
कहा २०१३ अलविदा !
पर वादा रहा तुम सदा रहोगे मेरी यादों में !!!!!
भूल से भी ना भुलाऊगी तुम्हें :-)

Tuesday, 31 December 2013

कल को बिताये पल आज हुए हैं पुराने....

इस साल के बीतने का मुझे उतना ही गम हैं
जितनी ख़ुशी हैं नए साल के आने की !!
2014 का एक-एक बीतता दिन हमें 2013 से और
ज्यादा दूर लेकर जाता रहेगा और फिर
वो वक़्त भी आएगा जब बाकी बीते सालों
की तरह २०१३ की यादें भी कुछ धुंधली सी हो जायेगी:-)
2013 मेरी जिंदगी का कभी ना भुलाने वाला साल
काफी दिनों से इसकी यादों को ही कैद करने में उलझी हुयी हू
पर जिद्दी पन्ने कुछ नया लिखने ही नहीं दे रहे हैं :(
आज मुझे मेरी डायरी के पहले पृष्ठ पर लिखी हुई लाइन्स सही लग रही हैं कि-
"जिंदगी को कभी भी डायरी में नहीं लिख सकते!!"
अब सोचो भला क्या-क्या लिखू डायरी में
365 दिन ,8760 घंटे या फिर-
कॉलेज कैंप वाले वो दिन,वो बालोतरा वाला सफर,
वो दरगाह की मस्तियाँ
thank you khuda....
ab sari duae kabul ho gayi hain.....:-)
,वो मीरा मंदिर में की गयी शैतानियाँ
वो फेसबुक पर हर पल अपडेट करने की आदत
वो अपनी माँ को परेशान करने वाले पल
वो रामद्वारा में जाकर हर बार भगवानजी से वादा करना कि
आज के बाद कभी भी आपको एक पल के लिये भी नहीं भुलाऊगी ,
प्रॉमिस अब कभी भी गुस्सा नहीं करुँगी etc…।
वो भाई के साथ झगड़ा करना कि आज के बाद तुझसे कभी बात नहीं करुँगी
और उसके जेएनयू में पहुँचते ही मेरा कॉल करके शिकायत करना
कि मुझे बाय क्यों नहीं बोलकर गया ??????
वो पापा का कहना कि मेहनत की पूजा होती हैं
और मेरा उल-फिजूल बातों के बारे में सोचकर नाराज हो जाना और
फिर कहना अच्छा तो आपका मतलब मैं मेहनत नहीं करती हू ????
(सोच रही हू कि क्यों ना अब मैं अपना नाम मेहनत रख लू..... हा.… हा )
वो हर रोज मेरे अपनों का मेरे लिये ख्वाब सजाने वाले पल.....
वो मेरा अपने आपसे सौ वादे करना जिनमें से निन्यानवें तोड़ देना
और एक को मेरे द्वारा ना निभाए जाने का अफ़सोस करना :(
कितना कुछ हैं ना अब बताओ क्या लिखू ????????
वो बेवजह बेचैन हो जाना………
खैर आज मैं २०१३ से कहना चाहती हू कि
शुक्रिया मुझे बेपनाह खुशियां देने के लिये
थोड़ा समझदार बनाने के लिए
गिराकर फिर से सम्भालने के लिए(वैसे भी गिरते वो लोग हैं जो सम्भलना जानते हैं)
सच मैंने इस बार अपनी जिंदगी को,उम्मीदों को,नये सपनों को तुममें जिया हैं :-)
सबसे अच्छी बात कि इस बार जितने भी एग्जाम का रिजल्ट आया
सबने बेपनाह ख़ुशी दी और जो एग्जाम दे रखे हैं
आई विश कि उनका परिणाम भी अच्छा ही आए और यह नया साल भी मुझे तोहफा दे दें
ऑफ्टर all मैं इतनी अच्छी बच्ची जो हू :-)2014 का भी मेरे लिये इतना तो करने का फर्ज़ बनता ही हैं
२०१३ में मैंने केवल अपने बगीचे के फूलों को ही चुनकर इकठ्ठा किया था
इसलिए शायद आज मुझे बिल्कुल भी चुभन नहीं हो रही हैं
शायद इस साल में मुझे अच्छे-बुरे में फर्क पता नहीं चला था या
फिर मैंने मेरी जिंदगी के सारे कोने खुशियों के लिये ही रिज़र्व कर रखे थे
तभी तो कड़वाहटों को कहीं जगह ही नहीं मिली
उम्मीद करती हू आने वाला हर साल भी इस जाने वाले साल की तरह हो
आज अब मैं २०१३ के चंद लम्हों को केवल अपनी नम आँखों से बीतते हुए देख सकती हू
सिवा इसके कुछ कर भी तो नहीं सकती खाश यह वक़्त भी ठहर जाता कुछ और दिन मेरे साथ
इसे हथेलियों में कैद करके भी तो नहीं रख सकती मेरा मोहताज थोड़े ही ना हैं
आज बिल्कुल वैसा ही लग रहा हैं जैसे स्कूल में किन्हीं favourite टीचर का ट्रान्सफर
हो जाता या वो छोड़कर चले जाते तो हम बच्चे भी जिद्द पकड़कर बैठ जाते कि
उनके बिना यह सब्जेक्ट किसी और से पढ़ेंगे ही नहीं :-)
खैर जाना तो हैं ही सो अलविदा २०१३ और
स्वागत हैं २०१४ का,नए सपनों का
नयी उम्मीदों का,दुनिया बदलने के जज्बे का.…।
सबकों नववर्ष की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ 
wish u a very happy new year to all....:-)