Followers

Sunday, 15 December 2013

खास यू होता,हर शाम साथ तू होता :-))

जिंदगी का सबसे मुश्किल वक़्त हम अकेले अनजानी सी राहों पर
ना मंजिल का पता ना राहों की खबर :-))
अजनबी शहर में अकेले तन्हा ,बेवजह वक़्त की फिक्र
अपनों से दूर रहने का गम :-((
एक अनजान सा शहर अनजाने से लोग
बेशक वक़्त के साथ-साथ वहाँ के लोगों के चेहरे भी थोड़े
जाने-पहचाने से लगने लग ही जाते हैं :-))
तंग गलियाँ बेपनाह भीड़
जिसमे दूर-दूर तक ना कोई अपना नजर आये
"तब दिल कह उठता है खास -
इस भीड़ में कोई अपना भी होता 
गर पर लड़खड़ाते तो उसकी बाँहें थाम लेते :-))"
इस भीड़ से दूर जाने के लिये थोड़ा उसके साथ ठहरते 
किसी की आँखों में खोने के लिये 
थोड़ा जिंदगी की खुशियों का गणित मिलाते ;-))


कभी अकेले बैठकर सोचती हू खास कोई ऐसा अपना होता 
जिसके साथ कुछ देर बैठते ,बिना कहे वो सब-कुछ सून लेता 
जिसके साथ हम अपने दिल में दबे सारे राज खोल देते 
जिसके महज होने भर से अपनी दुनिया बदल जाती :-))
"आई मीन कभी-कभार भावनाओं को शब्द देना मुश्किल हो जाता हैं :-))"
ऊफ्फ आज फिर से वो बात याद आ गयी तुम्हें भी याद हैं ना ?????
कि -
शब्दों में क्या रखा हैं ,भावनाओं को समझो 
हा....हा ...…हा …हा … :-))
जस्ट चिल सारु। ……। सेन्टी कहीं की :-))

"इस दिल की जिद्द हो तुम वरना 
इन आँखों ने हसीन बहुत देखे हैं :-))" 

Friday, 13 December 2013

8/12/2010....

जन्म लिया जिसकी कोख से
वो माँ मेरी परियों के देश से
चलना सिखा जिनकी उंगली थामके
वो पापा मेरे दुनिया की भीड़ से
बचपन था मेरा प्यारा सा
भाई-बहनों के संग गुज़ारा था
जब वो बचपन छूट गया
जिंदगी का हसीं रंग लूट गया
नादानी की कहीं नादानियों में
सम्भाला माँ-पापा ने हर मोड़ पर
कैसे चुकायेंगे कर्ज़ उनका
होगा उनका शुक्रिया अदा हर सोच में
ये दिन ना लौट आयेंगे ,ना ये पल लौट आयेंगे
दे दो उन्हें हर लम्हा ख़ुशी का
क्यूँकि फिर ना मिलेगा ये बसेरा सपनों का :-))
"जब पहली बार गर्ल्स के टॉपिक पे लिखना 
शुरू किया उस दिन मैंने सबसे पहले यह लिखा था लाइक 
that first of all some lines for my parents:-))"
n today i wanna say that-
मेरी दुनिया ,मेरी दुनिया बस आप हो ;-))

बिटिया-रानी

अहसास की गर्मी से तपाए
ऐसा लगाव हैं बेटी
हृदय में सोया हुआ एक कोमल भाव हैं बेटी
प्रीत की क्यार में बाबुल की फुलवारी में
रंग और खुशबु से भरा गुलाब हैं बेटी !!!!!!!!!
जिंदगी यदि गीत है तो ताल है बेटी
घर की आन-बान और सम्मान है बेटी !!
रिश्तों के जंगल में भटके हुए मानव को
नेह-नाजों से भरी मुस्कान है बेटी !!!!!!!!
मुस्कान और अनुराग की मनुहार होती है बेटी
दुनिया के रिश्तों में खरा व्यवहार होती है बेटी !!
बेटी जहाँ हंसती है :-))
बाबुल के आँगन में जगमग करती है
दीवाली का त्यौहार होती है बहना
प्रभु की वंदना होती हैं :-))
मंदिर का दीपक होती है बिटिया
पिता के माथे पे चंदन होती हैं !!!!!!!!!:-))))
"यह हम नहीं कहते यह तो खुदा कहता हैं कि 
जब मैं बहूत खुश होता हू तब जन्म लेती है बेटियां :-))"