Followers

Tuesday, 10 December 2013

एक था वो भी दिन

कल रात को एक अजीब सी कश्मकश थी
सर थोडा भारी सा ,मन बहूत हल्का
बस बहूत देर तक यू ही करवटें बदलती रही
पर नींद ने बहुत देर तक मेरे दरवाज़े पर दस्तक नहीं दी थी
शायद रास्ता भटक गयी होगी बिल्कुल मेरी तरह :-))
तभी तुम बहुत याद आये
एक अजीब सी बेचैनी ने आ घेरा था मुझे
तुम ठीक तो हो ना ,खुश तो हो ना ??????
या कही फिर से !!!!!!!!
नहीं   नहीं मैं भी ना पता नहीं क्या-२ सोच लेती हू ????
फिर सोचा तुम्हें तो कभी मैं याद आती ही नहीं हू 
तो फिर यू ही खामखां बेवजह वक़्त बेवक़्त मैं तुम्हारी फिक्र क्यूँ कर बैठती हू ??????
हर वो अपना-बेगाना सा पल याद आया
तुम्हारा रूठना,मेरा मनाना तुम्हें याद है ना वो सारे पल ?????
अपना रिश्ता एक अनाम सा जिसकी जड़े हर रिश्ते से ज्यादा गहरी थी
पर उसके टूटने पर पता चला कि मैं एक कमजोर तना तो
तुम तूफान थे :-((
मैं भी भला तुम्हारे आगे कब तक डटी रह सकती थी
मुझे तो टूटकर बिखरना ही था
फिर चाहे वो तेरी बाहें थी या मिट्ठी :-))
बातें ख़त्म झगड़े शुरू
दूरियों का एहसास हो गया था मुझे पर
यह इतनी और यू बढ़ेगी मुझे पता ना था :-))
सिवाय तुम्हारी यादों के मेरे पास कुछ भी तो ना बचा था
फिर एक दिन हैरान परेशां सी उठी मैं
मैंने अपने आपको सम्भाला सोचा किसी एक के लिये सारी दुनिया से मुँह मोड़ लेना अच्छा नहीं ;-((
कड़वाहटों से जिंदगी को कब तक काटती रहुंगी ?????
या तो जब हम थे तब मैं नहीं थी ,या फिर अब मैं नहीं हू :-))
जो सब -कुछ बिखर गया था उसे समेटा 
फिर खुद को भी आखिर मैं भी तो एक लिपटा हुआ सामान मात्र ही तो रह गयी थी :-))
सच थका कोई एक ही था पर हम दोनों ही हार गये :-)))
क्यों ,कब ,कैसे और किसके लिये कुछ पता नहीं???????

"कुछ शरारतें है तुम्हारी,कुछ नादानियां हैं मेरी। … 
यह तो वक़्त ही बड़ा बेरहम निकला वरना ना बेवफा तुम थे और ना मैं :-))"

Sunday, 1 December 2013

मेरा पहला वोट :-))

सही कहते है बच्चे बड़े जल्दी ही बड़े हो जाते है :-))
सच वक़्त पंख लगाकर उड़ता चला जाता है
लाख कोशिश करो पर ठहरता ही नहीं हैं
यप्प फाइनली बच्ची बड़ी हो गयी हा.…… हा :-))
आज मैंने अपनी जिंदगी का पहला वोट दिया है
चलो जी अब तो किसी काम में अपनी भी तो भागीदारी
बनती है आफ्टर ऑल हम भी जागरूक नागरिकों में आते है
(अब कितने जागरूक है यह तो वो खुदा ही जाने :-))
पर सुबह से बड़ी excited थी कि मुझे भी वोट देना है
और दे भी दिया वैसे मुझे राजनीति में कोई दिलचस्पी
नहीं है सो मैंने इस बार नए बटन नोटा का यूज़ किया है :-))
हां कुछ औरतों  ने तो कहा भी कि मैं यहाँ वोट कैसे दे सकती हू ?????
अब यह उनकी सोच है
उफ्फ मैं भी ना कितनी भुलक्कड़ हू
बचपन में सुना नहीं क्या कि बेटी का असली घर तो उसका अपना
ससुराल होता है
रीत, रस्में-रिवाजें!!!!!!!!!!!!

खैर मुझे ना इस घर से मतलब हैं और ना ही उस घर से
मुझे मतलब है केवल अपने आपसे,मेरे काम से
और जो मेरे लिये सबसे जरुरी है वो मेरे पेरेंट्स है
जिनसे मुझे कभी भी कोई भी दूर नहीं कर सकता
जान ना ले लू अगर कोई कोशिश भी कर ले तो :-))

खैर मैं कोशिश करुँगी कि मैं पहले एक अच्छी इंसान बनू
जो गलत के विरोध में आवाज उठा सके
अपने हक़ के लिये लड़ सके, अपने अधिकारों का
सही उपयोग कर सके

"लहरों ने बगावत की तो ,समुंद्र का क्या होगा !!!!
सितारों ने बगावत की तो ,आसमान का क्या होगा ????
बेटियों को अभिशाप समझने वालों ,अगर हम जैसी 
बेटियों ने बगावत की तो ,इस समाज का क्या होगा ????
                                      इस देश का क्या होगा -२ ?????????'"

जवाब दो ??????
हम्म :-))

Friday, 29 November 2013

इंसानी फितरत :(

तुमसे बात करके हमेशा सोचा करती थी कि
खुदा अभी तो अच्छे लोगों को बनाना भुला नहीं है
तुम्हारा बेवजह हर जगह मेरा साथ देना
बिन कुछ मांगे ही मुझे अपना सब-कुछ दे देना
कायल थी तुम्हारी इस आदत की !!!!!!!!!!!!!!!
तुम्हारी बेवजह चाहत की :-))
पर नहीं ………… शायद मेरा अंतर्मन कभी
झूठ के पीछे छुपे सच को जान ही नहीं पाता है
या जानकर भी अनजान बने रहना मेरी फितरत में हैं :-))
आज तुमने मेरे सारे भ्रम तोड़ दिये
वो सब बेवजह नहीं था पर शायद कुछ मेरी समझ से परे था
ओफ्फो … माफ करना जनाब आपके कुछ एहसान जरुर है
हम पर पर अभी हम उनके तले दबे नहीं है
फुर्सत में उनका भी हिसाब चुकता कर ही देंगे :-))


"हर रोज टूटता है एक और पुराना ख्वाब 
और उस ख्वाब के साथ ही टूटती हू मैं  ,मेरा मन 
मेरी उम्मीदें ,मेरे सपने और शायद बहुत कुछ। …। :-))"

अब समझ में आया भला बिना कीमत
के भी कोई रिश्ते बनाये और निभाये थोड़े ही ना जाते
है पता हैं मुझे तुम सब समझते हो ,,,,,,,,,,मैं बावली कहीं की :-))
"जिंदगी के इस मंडप में हर ख़ुशी कंवारी हैं ,
किससे मांगने जाए ,यहाँ हर कोई भिखारी हैं :-))"