Followers

Showing posts with label kuch baatein meri dairy se:-)). Show all posts
Showing posts with label kuch baatein meri dairy se:-)). Show all posts

Sunday, 2 March 2014

मौत से अपनापन :-)

जब इंसान दुःख, दर्द और तकलीफों से रुबरु होता हैं
उनसे जूझ रहा होता हैं तब सही मायनों में वो जी रहा होता हैं
यक़ीनन वो वक़्त हमें बहुत तकलीफ देता हैं लेकिन
पीछे मुड़कर देखने पर जिंदगी का सबसे हसीन वक़्त वो ही नजर आता हैं
वो वक़्त हमें बहुत संजीदा और समझदार बना जाता हैं :-)
हम्म.…आज फिर से पुराने पन्नों से एक और रचना-

"हर रोज इंसानों को हँसते हुए देखती थी 
आज किसी रोते हुए को देखा तब दर्द का एहसास हुआ !!
आज किसी की लाश से बातें की 
तब पता चला कि लोग मरने पर कैसे रूठ जाते हैं !!
दो गज जमीन और एक मीटर कफ़न के लिये 
इन्सान सारी दूनिया का ही सफ़र तय कर लेता हैं !!
आज सोचा लोग जीते जी तो प्यार से बात भी नहीं करते हैं 
तो फिर मरने पे यू आँसू क्यों बहाते हैं ??
आज किसी की मौत देखी तो मुझ नादान परिंदे को एहसास हुआ कि 
मैंने यू ही खो दिया कुछ लोगों को केवल आकाश में उड़ने के लिए जबकि मेरे पैरों को तो एक दिन जमीन पर भी पनाह नहीं मिलेगी !!
जीते जी कोई हाल नहीं पूछता 
तो मौत पर क्यों चले आते हैं बारात की तरह ??"

"कैसे कहू क्या हैं जिंदगी 
कभी दो पल की ख़ुशी तो कभी आँखों का पानी है जिंदगी !!
कभी किसी की यादों में खोना जिंदगी हैं तो 
कभी किसी के साथ रहकर भी अकेली हैं जिंदगी !!:-)"


Friday, 28 February 2014

पुराने पन्नें और नया वक़्त....

खुश हू, सन्तुष्ट हू.…
इन २-४ दिनों से बीतते वक़्त से हर खूबसूरत से पल
को चुराने में मैं कामयाब हो पा रही हू :-)
सच जब हम अपने साथ अकेले में वक़्त बिताते हैं
तब हम अपने आपको और ज्यादा करीब से जान जाते हैं
आजकल थोड़ा जान रही हू मैं भी अपने आपको
पुरानी यादों को थोड़ा समेट रही हू इन दिनों
ताकि होली वाले दिन फिर से इन पर कोई दूसरा नया रंग चढ़ायेंगे !!
 आज डायरी को पढ़ रही थी कि 16th जुलाई 2011 को लिखी कुछ बातें
मेरी आँखों के सामने उभर आयी अच्छी लगी-
"जिंदगी कैसी हैं ना कब क्या हो जाए कोई नहीं जनता ??
पता नहीं कब सपने टूट जाये कब अपने रूठ जाए ??
रोने का मन तो बहुत करता हैं पर आँसू पोंछने वाला कोई नहीं :(
कब हमें जिंदगी भी बोझ लगने लग जाय कोई नहीं जानता 
इस दूनिया में हर कोई वादा करता हैं कि वो देगा साथ हमारा 
लेकिन इतना धोखा मिलता हैं कि खुद को जला डालने का मन करता हैं 
आज यू लगा जैसे कि मेरे ही जिस्म के किसी टुकड़े को मुझसे अलग करके 
उसे जलाने का दायित्व भी मूझे ही सौंपा गया हो :(
इस दुनिया में सब बकवास हैं केवल हकीकत यह हैं कि 
जीना इंसान को अकेले ही पड़ता हैं 
यह दुनिया उसकी जिंदगी में बस केवल उसे दुःखी करने का रोल अदा कर सकती हैं :-)"
ओहो..... मेरी  यादें इतनी अच्छी हैं कि वो खुदा भी आज तो बरस पड़ा हैं
हम्म.…एक्चुअली कुछ तो बात थी इन यादों में जो कि आज बारिश हो रही हैं :-)

Sunday, 15 December 2013

खास यू होता,हर शाम साथ तू होता :-))

जिंदगी का सबसे मुश्किल वक़्त हम अकेले अनजानी सी राहों पर
ना मंजिल का पता ना राहों की खबर :-))
अजनबी शहर में अकेले तन्हा ,बेवजह वक़्त की फिक्र
अपनों से दूर रहने का गम :-((
एक अनजान सा शहर अनजाने से लोग
बेशक वक़्त के साथ-साथ वहाँ के लोगों के चेहरे भी थोड़े
जाने-पहचाने से लगने लग ही जाते हैं :-))
तंग गलियाँ बेपनाह भीड़
जिसमे दूर-दूर तक ना कोई अपना नजर आये
"तब दिल कह उठता है खास -
इस भीड़ में कोई अपना भी होता 
गर पर लड़खड़ाते तो उसकी बाँहें थाम लेते :-))"
इस भीड़ से दूर जाने के लिये थोड़ा उसके साथ ठहरते 
किसी की आँखों में खोने के लिये 
थोड़ा जिंदगी की खुशियों का गणित मिलाते ;-))


कभी अकेले बैठकर सोचती हू खास कोई ऐसा अपना होता 
जिसके साथ कुछ देर बैठते ,बिना कहे वो सब-कुछ सून लेता 
जिसके साथ हम अपने दिल में दबे सारे राज खोल देते 
जिसके महज होने भर से अपनी दुनिया बदल जाती :-))
"आई मीन कभी-कभार भावनाओं को शब्द देना मुश्किल हो जाता हैं :-))"
ऊफ्फ आज फिर से वो बात याद आ गयी तुम्हें भी याद हैं ना ?????
कि -
शब्दों में क्या रखा हैं ,भावनाओं को समझो 
हा....हा ...…हा …हा … :-))
जस्ट चिल सारु। ……। सेन्टी कहीं की :-))

"इस दिल की जिद्द हो तुम वरना 
इन आँखों ने हसीन बहुत देखे हैं :-))" 

Friday, 13 December 2013

8/12/2010....

जन्म लिया जिसकी कोख से
वो माँ मेरी परियों के देश से
चलना सिखा जिनकी उंगली थामके
वो पापा मेरे दुनिया की भीड़ से
बचपन था मेरा प्यारा सा
भाई-बहनों के संग गुज़ारा था
जब वो बचपन छूट गया
जिंदगी का हसीं रंग लूट गया
नादानी की कहीं नादानियों में
सम्भाला माँ-पापा ने हर मोड़ पर
कैसे चुकायेंगे कर्ज़ उनका
होगा उनका शुक्रिया अदा हर सोच में
ये दिन ना लौट आयेंगे ,ना ये पल लौट आयेंगे
दे दो उन्हें हर लम्हा ख़ुशी का
क्यूँकि फिर ना मिलेगा ये बसेरा सपनों का :-))
"जब पहली बार गर्ल्स के टॉपिक पे लिखना 
शुरू किया उस दिन मैंने सबसे पहले यह लिखा था लाइक 
that first of all some lines for my parents:-))"
n today i wanna say that-
मेरी दुनिया ,मेरी दुनिया बस आप हो ;-))

बिटिया-रानी

अहसास की गर्मी से तपाए
ऐसा लगाव हैं बेटी
हृदय में सोया हुआ एक कोमल भाव हैं बेटी
प्रीत की क्यार में बाबुल की फुलवारी में
रंग और खुशबु से भरा गुलाब हैं बेटी !!!!!!!!!
जिंदगी यदि गीत है तो ताल है बेटी
घर की आन-बान और सम्मान है बेटी !!
रिश्तों के जंगल में भटके हुए मानव को
नेह-नाजों से भरी मुस्कान है बेटी !!!!!!!!
मुस्कान और अनुराग की मनुहार होती है बेटी
दुनिया के रिश्तों में खरा व्यवहार होती है बेटी !!
बेटी जहाँ हंसती है :-))
बाबुल के आँगन में जगमग करती है
दीवाली का त्यौहार होती है बहना
प्रभु की वंदना होती हैं :-))
मंदिर का दीपक होती है बिटिया
पिता के माथे पे चंदन होती हैं !!!!!!!!!:-))))
"यह हम नहीं कहते यह तो खुदा कहता हैं कि 
जब मैं बहूत खुश होता हू तब जन्म लेती है बेटियां :-))"

Thursday, 21 November 2013

खिलने दो, खुशबु पहचानों :-))

"मैं नहीं हू सागर सी खारी ,मैं तो नदी की मीठी धार हू 
भवसागर का ज्वार हू ,अभी अजन्मी बच्ची हू !!!!
रक्त में सरोबार हू ,मुझे खिलने दो फूलों के समान 
खुशबु पहचानों मेरी ,फिर देखो मेरी क्षमताऐं !!!!!!
आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरूंगी ,इसलिए कहती हू मुझे जन्म लेने दो 
परम्परा की कैंची से न काटो ,
नीड़ से निकली नवजात चिड़िया हू पर फड़फड़ाने दो मुझे !!!!!!!!
मेरे पर ना काटो ,बेरंग चिठ्ठी सा मुझे ना छांटों 
मैं तो झरने सी कलकल करती ,नदी की सुमधुर आवाज हू !!!!!!!
दूर तक सुनायी देने वाला साज हू ,मुझे आप आत्मविश्वास के स्वर दो 
नहीं किसी पर बनू मैं बोझ ,आपके स्वप्न करुँ साकार :-))
ऐसा वरदान दो सार्थक जीवन का सार बन 
घर ,परिवार ,समाज और राष्ट्र का नाम करुँ इस वन्दनीय भूमि पर !!!!!!!!!!
प्रार्थना करती हू बस मुझे जीने का अधिकार दो 
विश्वास का संसार दो ………:-))"


दिनांक -12th मई -2012 :-))

Wednesday, 20 November 2013

नारी-मेरी डायरी-3…… :-))

मासूम सा चेहरा लिए ,मन में कुछ उमंग भी है 
कमजोर ना समझो मुझे ,कुछ करने का दम भी है !!!
पतझड़ में भी बहार ला दू ,ऐसी ताकत है मुझमें 
वीराने में भी जहाँ बसा दू ,ऐसी चाहत है मुझमें !!!!
सबके लिए कुछ करते जाना ,नियति है मेरी ,कृति है मेरी 
क्योंकि मैं हू एक भारतीय नारी ,कुदरत की सबसे प्यारी !!!!!!!
"अक्सर हवाओं के तूफान पहाड़ों को 
देखकर अपना रुख बदल देते है 
लेकिन नारी तो वह तूफान है 
जो पहाड़ों को चीर कर आगे निकल जाती हैं !!!!!!!!"

Thursday, 5 September 2013

मेरी डायरी -२ :-))

हर कोई उड़ने की चाह रखता है तो फिर
पुरुषों को नारी का उड़ना गवारा क्यों नहीं ????
अगर आज हमारे देश में नारी बेबस ,लाचार
मजबूर और लावारिश हैं तो
सच पुछो अपने दिल से कि क्या हमारा देश
आजाद हैं ?????                                          
नहीं कभी नहीं अगर ऐसा हैं तो नारी आज भी परतंत्र है
वह पुरुषों की बेड़ियों में जकड़ी हुयी है
जिन्हें काटना ही एकमात्र हल है :-)
हर बुराई का एक अंत हैं पर क्या हमेशा औरतें ही बुरा
करती हैं ??????
क्या किसी का भगवान बनकर औरत को यू
मौत की सजा देना जायज हैं ?????
औरतें बेचारी कहा आज़ाद हैं ????
pm ,cm और बाकी सब लोग भी 15th aug व 26th jan को
स्पीच देकर खुश हो जाते हैं कि हम आजाद है
और हम उनका स्पीच सुनकर !!!!!
सोचो दुनिया तब कितनी खुबसूरत होगी
जब हम हर एक दिन को इंडिपेन्डेन्स डे के रूप में मनायेंगे :-))
क्या केवल इस चार घंटे के प्रोग्राम में ही हमारी
आजादी हैं ?????????
मैं कदापि इसे आजादी नहीं मानती हू
आज न्यूज़ पेपर में हर रोज यही न्यूज़ क्यूँ आती हैं कि
यहाँ इस औरत की हत्या कर दी गयी
वहाँ उस लड़की का अपहरण कर लिया गया क्यूँ आखिर क्यों ??????????
अगर लोग हर रोज ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहे तो
हम भला कहा आजाद हैं ?????
आम लड़कियों का तो इन घटनाओं को
सुनकर घर से बहार निकलना भी दुर्लभ हो जायेगा !!!!!!!!!
आज हम चाहे किसी भी केस को उठाकर देख ले
चाहे भंवरी देवी हत्याकांड या अनुराधा बाली (फिज़ा )
का केस हो या फिर गीतिका हत्याकांड हो ?????
हर एक केस में औरत को  ही कीमत चुकानी पड़ी हैं और वो
भी अपनी जान गवांकर :-(
इन लोगों को कतई हक नहीं है कि यह औरत को
सजा-ए-मौत दे और
हरेक केस में औरत का ही मर्डर क्यों हुआ हैं या फिर
औरत ने ही आत्महत्या क्यूँ की हैं ????????
मुझे इस बात पर चेतन भगत के नोवेल one night @ कॉल सेंटर की
२ लाइन्स याद आ रही हैं एन वाकई वो सटीक भी बैठ रही है -
"suicide IS A HORRIBLE THING AND PEOPLE DO IT
BCOZ THEY ARE REALLY HURT
THIS MEANS THEY FEEL SOMETHING
BUT POLITICIANS DON`T.......
SO BASICALLY THIS COUNTRY IS RUN BY
PEOPLE WHO DON`T FEEL ANYTHING...:-))"
दिनांक -15th अगस्त 2012 .......
66th happy independence day:-))

Tuesday, 3 September 2013

मेरी डायरी -मजबूरी ;-))

एक नन्हीं सी कली धरती पर खिली जब तक कली
ये डाली से लिपटी रही
आँचल में मुँह छिपाकर दूध पीती रही
फिर लोग कहने लगे परायी हैं ,परायी हैं
फूल बनी धागे में पिरोयी गयी
किसी के गले में हार बनते ही टूट कर
बिखर गयी
ताने सुनाये गए देहज में क्या लायी हैं  ????

पैरों से रोंदी गयी
सोफा मार कर घर से निकाली गयी
कानून और समाज से न्याय मांगती रही
अनसुनी कर उसकी बातें धज्जियाँ उड़ाई गयी
अन्त में कर ली उसने आत्म हत्या
दूनिया से मुँह मोड़ लिया
"वह थी एक गरीब 
माँ-बाप की बेटी :-))"
जस्ट हेट टू दिस ट्रेडिशन्स और ऑल्सो टू दिस सोसाइटी :-))

Monday, 2 September 2013

मेरी डायरी -१ :-))

वैसे तो मैंने निर्णय किया था कि अब मैं इन
जख्मों को कभी भी हरा नहीं होने दूंगी
मैंने निर्णय किया था कि मैं तब तक नहीं लिखूंगी
जब तक कि मुझे कोई ऐसा पर्सन नहीं मिल जाता
जो कि मेरे इन सपनों को नया रंग दे सके
पर आज मैं मजबूर हू :-)
मुझे बहुत दर्द होता हैं कि मैं कभी भी अपने लिये नहीं जी
सकती आँखें भर आती हैं पर रो नहीं पाती
दर्द बहुत हैं इस दिल में पर बयां नहीं किया जा सकता :-))
मैं उस खुदा से पूछना चाहूंगी कि क्यूँ आखिर लड़की को ही
अपनी जिंदगी जीने का अधिकार नहीं हैं ???????
आखिर लड़की और लड़के में जमीं आसमां का फर्क क्यों रखा जाता हैं ????
एक बेबस और लाचार पत्नी अपने पति से पिटती हैं
क्यूंकि उसने हमेशा से पति को केवल पूजना सीखा हैं
वो देवता जो बन बैठा हैं
अरे !सिखा नहीं उसे सिखाया गया हैं :-(
वैसे भी औरत इतने अंधविश्वास में जकड़ी हैं कि
वो भी अपनी बेटियों को समाज का नाम देकर
खुद की ही तरह बेबस और मजबूर बना देती हैं :-)
एक लड़की पहले अपने घर में यह कहकर जलील की
जाती हैं कि तुम लड़की हो और लड़कियों को
चारदीवारी में रहना ही शोभा देता हैं
लड़की को अच्छा घर व पैसा देखकर दे दी जाती हैं
फिर दुल्हा चाहे बुढ्ढा भी क्यों ना हो ????
अगर वो दिल से रिश्ता ना निभा पाये तो ??????????
हम ऐसे देश में रह रहे हैं जहाँ एक बार मैंने न्यूज़ में
पढ़ा था दूल्हा 40 का और दुल्हन 4 की -
वाह वाह। … धन्य हो
हो रहा भारत निर्माण ,बढ़ रहा हैं राजस्थान :-))
मेरा भारत तो महान है फिर यहाँ ऐसी नीचता वाली हरकतें\क्यों ????
मुझे तरस आता हैं अपने आप पर और अपनी किस्मत पर :-(
भगवानजी ने मुझे ऐसा क्यों बनाया ????
क्यों मुझे दुसरों की तकलीफ से भी दर्द होता हैं ??????
खुद के दर्द कौनसे कम है जो कि
दूनिया के दर्द और ग़मों के बारे में सोचने बैठ जाती हू :-))
मुझे माफ कर देना प्लीज भगवानजी
आज मैंने खुद से किया हुआ वादा तोड़ दिया
पर क्या करू यह लिखने का बहुत मन कर रहा था
सो रियली सॉरी :-))
इस पोस्ट में मैंने कुछ बातें एडीट कर दी हैं 
ताकि किसी को कोई तकलीफ ना हो फिर 
भी अगर कोई बात किसी को तकलीफ दे तो 
मुझे माफ करने की हिम्मत रखे प्लीज आपकी मेहरबानी होगी :-))"
थैंक यू :-))
दिनांक -24th february २०१३ :-))

Sunday, 1 September 2013

मेरी डायरी :-))

आज से कुछ बातें मेरी डायरी के सफेद पन्नों
से :-))
वैसे तो मैं वो सब शेयर नहीं करना चाहती
पर मैं ब्लॉग के लिये इतना तो कर ही
सकती हू
यप लव यू भगवानजी :-))