Followers

Wednesday, 28 December 2016

एक मुलाकात:)

पोस्ट जरा बड़ी होगी उसके लिए गुस्ताखी माफ़ हो पर पढ़ियेगा जरुर..:)
ज़िन्दगी में ना हर चीज़ का एक तयशुदा वक़्त होता हैं वो तभी घटित होगी ना एक सेकंड पहले और ना ही एक पल बाद में, मैं उन्हें हमेशा मेसेज करती हम कब मिलेंगें या इस बार आओ तो मुझसे भी जरुर मिलना प्लीज और वो हमेशा बहुत ही प्यार से जवाब देते "सारिका हम जरुर मिलेंगें कभी न कभी!!"
इस बिच उनकी किताब आई हमने मंगवा भी ली, पढ़ भी ली और साथ ही साथ लेखिका का सपना लिए समीक्षा भी कर ही दी (जबकि मैं समीक्षा के लाइक खुद को बिल्कुल भी नहीं समझती हूँ सच्ची)
हमारे बिच भी नजदीकियां बढ़ ही रही थी फिर एक दिन बातों बातों में उन्होंने मुझे नाम दिया "छुटकी"....सच्ची उनका कमेंट पढ़कर पागल हो गई थी मैं😍😘
अब एक अरसे बाद शायद मेरी दुआ रंग लाई थी उन्होंने मुझे खुद से मिलने के लिए न्योता दे दिया था, 20 दिन में ना जाने मैंने कितनी बार प्लान बनाया और बिगाड़ा व फाइनली मैं उनसे मिलने जाने के लिए तैयार थी 24th दिसम्बर को, इस बिच मेरे सारे प्लान पर बस उन्होंने एक ही बात कही थी कि मैं जानती हूँ लड़कियों के लिए यूँ मिलने चल पड़ना थोड़ा मुश्किल होता हैं इसलिए नो प्रॉब्लम....ऑटो वाले को एड्रेस समझ नहीं आ रहा था इसलिए मुझे लेने के लिए भैया आ गए थे गाड़ी में बैठने से पहले दी के द्वारा इतना फिक्रमंद होकर कहना भाई रे टाइम नहीं हैं यूँ ही किसी की गाड़ी में मत बैठ जाना और उन्होंने मुझे गाड़ी के नंबर बता दिए....उफ्फ्फ़ इतनी फ़िक्र और इतना लड़कियों के बारे में मोनिका दीदी के अलावा कोई सोच भी नहीं सकता😍😊😃
गाड़ी घर के सामने रुकी, हमारा एक जानी-पहचानी सी सूरत इंतजार कर रही थी उफ़्फ़ मैं एक पल में गाड़ी से कूदकर उनसे गले लगना चाहती थी और भी पता नहीं मैं क्या क्या कर बैठती एकदम पागल हो रही थी (मैं हर किसी के लिए यूँ बेसब्र नहीं होती हूँ विश्वास कीजिए मोनिका दी से जितनी मिलने की तमन्ना थी उसकी 1% भी मोदी जी से या अपने विधानसभा क्षेत्र के mla से भी मिलने की नहीं होती हैं बस कुछ लोग मुझे खूब अच्छे लगते हैं केवल उनके लिए पागल होती हूँ), हां दीदी देखो मैं भी ना बहुत होशियार हूँ सब नोटिस कर लेती हूँ घर का नाम " मातृ छाया" एकदम से बस माँ के लिए बेशुमार प्यार उमड़ आता हैं, मैं सच में उनके सामने हूँ विश्वास नहीं हो रहा हैं, मुझसे बिल्कुल भी सहा नहीं जा रहा हैं कि वो हमें लाकर पानी पिलायें या हमारी मेहमाननवाजी करें, पर थोड़ी सी औपचारिकता शायद रिश्तों में लाजमी होती हैं.....मैं उनसे बस मिलकर खूब खुश हूँ मन मोर की तरह नाच रहा हैं, पागल हो रही हूँ अपनी ज़िन्दगी व किस्मत दोनों पर यकीं नहीं कर पा रही हूँ, उनका मेरे साथ इतने स्नेह, यूँ प्रेम व इतनी आत्मियता से पेश आना उफ्फ्फ़ अपने आपको सातवें आसमान पर पा रही हूँ, जो हर सप्ताह खूब आलेख लिखते हैं खूब छपते हैं मैं उनके सामने हाय रब्बा (इसमें जरा भी मैं ओवररियेक्ट नहीं कर रही हूँ सच में जब मैं दीदी के सामने थी तब भी बस बहुत वक़्त तक यहीं हाल था)
दीदी सच बताएं हमारी निगाहें उस इन्सान की सूरत से हटती नहीं हैं उसके सामने होने पर बस हम सारी दुनिया भुला देते हैं पर उफ्फ्फ्फ अब एक बार और आपकी तारीफ़ कर देंगे हम कि सच्ची बहुत खुबसूरत हैं आप आपके सामने होने पर हमें उसे देखना याद ही नहीं रहा😝😜😚यूँ खो गए थे हम आप ही में!!
दीदी ने मुझे अपनी किताब दी हैं जिद्द करके दो जगह ऑटोग्राफ लिया हैं, उन्होंने लिखा हैं "प्यारी छुटकी" को हाय रब्बा बावली हो गई हूँ सारी खुशियाँ आज ही मिलेगी क्या😚😘😙😀
आपने उन पलों में मेरे लिए इतना प्यार जताया हैं कि मैं सारी उम्र भूल नहीं पाऊगी...शुक्रिया, थैंक यू लफ्ज़ छोटा हैं उन पलों के लिए बस हमेशा साथ बनें रहना यूँ ही बड़ी दी बनकर😊😄
अब चलें भाई दीदी का घर छोड़ें हां इस बिच सबसे जरुरी बात आज के आधुनिक युग में भी दीदी अपने परिवार को जितना वक़्त देते हैं, जैसे पल-पल उनका जिक्र अपनों की फ़िक्र बस वो हैं जो कम ही लोगों में हैं आजकल पर आपमें हैं अपने बाबा के साथ इतनी शालीनता से पेश आते हैं सच बताऊ अभी बहुत सारा बचपना हैं मुझमें....अब थोड़ी तारीफ़ बचाकर रख लूँ क्या फिर कभी कर दूंगी ना??😝😋
मैं बैग पैक करके आई हूँ यहाँ दो दिन के लिए पर अब बस मैं खुश व संतुष्ट हूँ अब मेरी यहाँ रुकने की नहीं किसी अपने के साथ सफ़र तय कर लेने की इच्छा हो रही हैं अब मुझे यहाँ रुकने से ज्यादा सुकून व चैन वापिस चलें जाने में नजर आ रहा हैं, ज़िन्दगी प्लान्स से नहीं चलती हैं वो सब कुछ खुद तय करती हैं आपके लिए और मेरे सारे सपने वहीँ छोड़कर मैं वापसी वाली ट्रेन मैं बैठ गई हूँ, होता हैं अजीब से लोगों के साथ यूँ भी😝😜

Tuesday, 24 May 2016

सगाई मुबारक!!

दो हँसते, मुस्कुराते चेहरे....स्टेटस सगाई हो गई हैं हमारी...खूब सारे लाइक और ढ़ेर सारे कमेंट.....मैं कुछ पल वो फोटोज निहारती रही....फिर उस लड़के की फोटो को गौर से देखा, सच में वो खुश था, बहुत खुश था.....मुझे याद आई उसकी वो ज़िन्दगी जब वो एक अनजान लड़की को बेइंतेहा चाहने की बातें करता था, जब वो उसे ढेरों सपने दिखाता था, जब वो दोनों सबको बताते फिरते थे कि हम रिलेशनशिप में हैं और शादी भी करने वाले हैं....मुझे यकीन नहीं हुआ वक़्त यूँ करवट बदल लेता हैं, रिश्ते पल में यूँ बदल जाते हैं, इन्सान यूँ मजबूर व लाचार होता हैं....कैसे दोनों ने अपने रास्ते अलग किए होंगें....कैसे समझाया होगा अपने मन को, मेरे लिए तो यह सब कभी आसान ही नहीं हुआ तो मुझे उन लोगों के लिए भी सब मुश्किल ही लग रहा था!!
उफफ्फ्फ्फ़....फिर मैंने खुद को समझाया यही तो हैं दुनियादारी मन में कुछ और बाहर अपनों के लिए कुछ और....मुझसे क्यों नहीं होते यह समझोतें??
पिछले दिनों कुछ देखा ऐसा उसी को सोचकर लिखा हैं पर बहुत हद तक हकीकत हैं कि हमारे रिश्ते जरुरत के अनुसार बदल ही जाते हैं, इसीलिए तो यह कहावत भी आम हो गई हैं कि गिरगिट तो बेचारा यूँ ही बदनाम हैं बाकि इन्सान गिरगिट से भी ज्यादा रंग बदलता हैं आजकल...बस अपनी जरूरतें पुरी होनी चाहिए, अपना जमीर गया भाड़ में..!!
भगवानजी मुझे भी सिखाओ न यह दुनियादारी ताकि मेरे अपनों को रख पाऊ मैं भी खुश....वैसे भी आजकल तो वक़्त भी रूठने सा रुख कर रहा हैं...

Sunday, 22 May 2016

एक साहस वाली चिठ्टी-

प्यारे अजनबी
तुम्हें याद हैं या नहीं मुझे नहीं पता पर वो घटना एक लम्बे अरसे के बाद भी आज भी मुझे याद हैं जब मैं नई-नई मोटरसाइकिल चलाना सिख रही थी, 2011-2012 की ही तो बात हैं, मेरे पाँव जमीन पर नहीं टिकते थे अगर मैं एक किलोमीटर भी मोटरसाइकिल बिना गिरे चला लेती थी फिर एक दिन घूमते-घूमते तुम्हारे शहर में पहुँच गई थी जो करीब मेरे शहर से तीन-चार किलोमीटर दूर हैं, फिर वो हुआ जिसके बारे में मैंने कभी सोचा ही नहीं, मैं तो बस सीखती, गिरती और संभलती व भटकती रहती थी कि मैं फिर वहां से रवाना हुई घर आने को तो तुम आए थे पीछे ना जाने क्या सोचकर, पर फिर मेरे न डरने की वजह से व थोड़ी मेरी हिम्मत और हौसला देखकर तुम आधे रास्ते से बिना कुछ बोलें फिर चलें गए थे, तुम्हें पता हैं उस वक़्त रास्ते में चलते मिलें राहगीरों में सबसे खतरनाक लगे थे तुम, पहली दफ़ा ज़िन्दगी में खूब सिखा था, बहुत खूब....मैंने उसके बाद तुम्हारे शहर की तरफ कभी देखा भी नहीं.....आज एक लम्बे अरसे बाद मैं तुम्हारे शहर में से निकली थी बड़ी ही निडरता से, मन किया एक बार तुम मिलो तुम्हारी आँखों में आँखें डालकर तुम्हारे हर सवाल का जवाब दूँ व खूब सारे जवाब पूछूँ भी तुमसे....मन किया कहूँ तुमसे कि भई इतनी क्या बैचैनी थी जो कि तुम्हें यूँ पीछे आना पड़ा, यार अपने घर बुला लिया होता मिल-बैठकर हिसाब-किताब कर लेते कि मुझे तुमसे दोस्ती करनी हैं और मैं....मैं भला फिर क्या कहती पुरुष प्रधान समाज हैं गलत तो लड़कियां ही होती हैं मैं भी हो जाती गलत कि कर ली दोस्ती....निभा लेते जितनी कटती ना जचती तो फिर अपनी राहें अलग कर लेते पर भला यूँ भी करता हैं क्या कोई कि कहानियाँ भी खुद ही बनायें और दूसरों को भी अपना गढ़ा हुआ ही बतायें कि मैंने यह किया, मैंने वो किया??
तुम बुरे इन्सान थे या अच्छे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ना, क्यूंकि मैंने सबको सुधारने का ठेका नहीं लिया हैं मुझे सबकी फ़िक्र करने की भी कोई जरुरत नहीं हैं बस मेरे जो अपने हैं मैं उनका ख्याल कर पाऊ बहुत हैं मेरे लिए....
पर तुमने इतने वक़्त में भी क्या सिखा हैं??
मेरे ख्याल से तुम्हारी सोच वही तक ही होगी, किसी के नंबर मिल जाने पर उससे खूब बातें करना, जब तुम्हें लगें अब यहाँ तो वक़्त बर्बाद करने से कुछ नहीं होना, तब दुसरे-दुसरे नंबर से खूब कॉल करके मासूमो को बेवजह परेशान करना और जितना तुम्हारा मन करें उतनी गालियाँ देना!!!
सच बताऊ तो अब मुझे तो तुम्हारी ज्यादा खबर हैं भी नहीं और पहले भी नहीं थी होती भी कैसे भला जिस इन्सान का सच्चा नाम तक नामालूम था मुझे, पर मैं कहती हूँ ना कि मेरा बुरा नहीं हो सकता तो सही ही कहती हूँ यार....
अब आखिर में मेरा मेसेज तुम तक पहुंचे तो एक सिख लेना....लड़कियों व औरतों की इज्जत करना सिखना उनका मान-सम्मान करना क्यूंकि तुम्हारी अपनी माँ भी एक औरत ही हैं, आने वाले वक़्त में तुम्हारी बीवी होगी जो सब-कुछ छोड़कर तुम्हारे घर आयेगी वो भी एक लड़की ही होगी फिर शायद बाद में बहुत बाद में तुम्हारी एक बेटी भी होगी, जो भी एक लड़की ही होगी....तुम इनकी इज्जत करना सीखना....तुम सीखना अपनी बेटी से बचपन, निश्छल सा प्यार व ढ़ेर सारी इज्जत करने की वजह तलाशना....तुम सीखना अगर सिख पाओ तो किसी को मान देना, किसी की इज्जत करना.....और फिर भी आखिर में मेरे दिल से तो तुम्हारे लिए दुआ ही निकलेगी कि तुम खूब सिखना और आगे बढ़ते रहना...!!😊
मैं एक लड़की!!
(तुम्हें याद हैं समाज में रहने वाली!)