Followers

Friday, 6 May 2016

एक और फिल्म....

यहाँ सबके अपने गम हैं और
सबके पास अपने दिल को बहलाने के अपने बहाने हैं....हम भी जब थोड़े परेशां व अकेले होते हैं तब खूब फ़िल्में देखते हैं और खूब बहुत खूब लिखते हैं...
इन दिनों बस जी रहे हैं....
अभी एक रोज हमने बाघी फिल्म देखि....अजी वो ही टाइगर श्राफ व श्रद्धा कपूर वाली....यह इसलिए बता रहें हैं ताकि आप कहीं भूलकर यह ना समझ जाए कि हमनें पुरानी वाली सलमान खान वाली बाघी देखि होगी....टाइगर की पहली फिल्म आई थी ना वो भी हमने देखि हैं कहानी तो अभी भी याद ही हैं पर हम फिल्म का नाम भूल गए हैं अजीब कशमकश हैं....कोई ना गूगल पर सर्च करके बाद में अपडेट कर देंगें हम...देखो यहीं ना ऐसे ही हमारी ज़िन्दगी में वक़्त-बेवक्त खूब सारे लोग आते हैं जो हमें कहानियाँ देकर चले जाते हैं हमें भी याद रहता हैं उनके साथ बिताया हर पल, पर एक वक़्त के बाद हम भुला देते हैं उन किरदारों के नाम....
मैं भी ना बावली बात तो फिल्म की थी ना, हमें हैं ना कहानी बड़ी अच्छी लगी हैं कुछ यूँ हैं कि हमें लव स्टोरी में बचपन से ही बड़ा इंटरेस्ट रहा हैं, यह भी प्यार की कहानी हैं....बारिश का और प्रेमियों का भी आपस में अपना कनेक्शन हैं, बेवजह ही सब लुभाते हैं कुछ किस्से व कहानियाँ...!!
आज हम फिल्म की कोई समीक्षा नहीं करेंगें....बस हमारा मन प्रसन्न हुआ हैं ऐसी फिल्म देखकर....एक प्यार वाली कहानी लिखने की हमारी भी इच्छा हो रही हैं पर उफ्फ्फ कमबख्त पहले कोई हमें दीवानों सा चाहें तो सही....कोई हमारे कहानी लिखने की वजह बनें तो सही, कोई हमें यह कहें तो सही कि आओ ना इस बारिश में भीगते हैं संग-संग और करते हैं मुहब्बत....कोई खास कोई.....
बस अब इसे अधुरा ही रहने देते हैं...छोड़ो...

Thursday, 5 May 2016

निल बट्टे सन्नाटा...

फ़िल्में देखते रहना चाहिए...मन भी बहल जाता हैं और कभी-कभी कोई अच्छा सन्देश भी दे जाती हैं कुछ फ़िल्में....
अभी इस वक़्त में शायद फ़िल्में बनाने का महज उद्देश्य बस पैसा कमाना ही रह गया हैं फिर भी कुछ लोग महज कम बजट में अच्छी फ़िल्में दें रहे हैं वो तारीफ के काबिल हैं....अभी बीते रोज मैंने देखि "निल बट्टे सन्नाटा"....पहली दफ़ा तो नाम ही बड़ा अजीब लगा था....आज तक निल बट्टा जीरो जरुर सुना था पर पहली दफ़ा था जब निल बट्टे सन्नाटा से रूबरू हो रहे थे....फिल्म के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं...डायरेक्टर व प्रोडूसर ने कम वक़्त में बेहद शानदार फिल्म बनाई हैं, स्वरा भास्कर ने अपना किरदार बखूबी निभाया हैं....हर आम इन्सान चाहे तो फिल्म के हर पहलु को अपनी ज़िन्दगी से जोड़ सकता हैं....एक माँ अपनी बेटी के लिए इसलिए भी खूब मेहनत करती हैं ताकि उसकी बेटी कोई सपना देख सकें....ताकि उसकी बेटी बाई ना बनें....एक बाई की बेटी का आखिर में अपनी माँ का सपना सच करना व कलेक्टर बनना तो आँखों को नम कर दें तो भी कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए....
इस फिल्म में एक मालकिन व बाई के बिच के रिश्ते को जैसे पेश किया गया हैं वो दिल छू लेने वाला हैं....इतना अपनापन व इतना प्यार तो सगे-सम्बन्धियों के बिच भी नहीं होता होगा आजकल पर फिल्म में एक मालकिन बाई की मदद करने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं व उसके उलझन को सुलझाने को हमेशा तैयार होती हैं....फिल्म में कहीं नजर नहीं आता हैं कि मालकिन बाई को औछ्ची नजरों से देखती हो....
एक नादान बच्ची व माँ का रिश्ता....जैसे आम से घरों में होते हैं उतनी ही खूबसूरती से पेश किया गया हैं....फिल्म करीब 97मिनट की हैं एक पल को भी बिल्कुल भी उबाऊ नहीं लगती हैं....पहली बार बेमतलब सी कोशिश कर रहे हैं फिल्म की समीक्षा करने की....कोई भूल-चुक हो तो माफ़ करज्यो सा...!!
बस हमारी पोस्ट यहीं खत्म हुई....मन करें तो जरुर देखिए एक बार यह आम सी खास फिल्म...

Wednesday, 4 May 2016

कुछ अनकही सी बातें

Dear X नहीं नहीं तुम्हें X कहना ठीक नहीं रहेगा और तब तो बिल्कुल भी नहीं जब तुम्हारी व मेरी पहली मुलाकात भी नहीं हुई हो, और शायद अपने बिच पहला व आखरी कुछ ना होना, सब कुछ सिर्फ और सिर्फ अधुरा होगा बस....
पता नहीं यह तुम्हें लिखने का सिलसिला कब तक चलता रहेगा, पर इसे मैं हमेशा जारी रखूंगी क्यूंकि मैं तुम्हें आये-गए लोगों में शामिल नहीं होने देना चाहती, सच में मैं तुम्हें नहीं भुलाना चाहती!!
तुम बुरे हो.....हां यक़ीनन हो तभी तो देखो तुम्हारा दिन कट जाता हैं मुझे बिना याद किए ही, तुम्हारे सम्बन्ध भी रहें होंगे ओरों के साथ अब मुझे इसमें भी कोई शक नहीं हैं....तुमने बहुतों को खूब सारे सपने भी दिखाए ही होंगें बेशक....तुम ना सच्ची इन्सान नहीं हो, कभी कभी मुझे लगता हैं तुम्हारा मकसद महज कुछ चीजें ही हैं , जैसे खूब सारा पैसा, गाड़ी, बंगला व ढेर सारी मस्ती बस....तुम ना रिश्ते नहीं जानते, दूसरों का मन रखना भी नहीं समझते, तुम्हें तो पता भी नहीं हैं कि मैंने बीते दिनों में तुमसे कितनी मुहब्बत की हैं यह नहीं हैं कि मैंने पहली बार की हैं यह मुहब्बत नहीं नहीं....खूब सारे लोग मिलते हैं ज़िन्दगी में जो बहुत अच्छे लगते हैं, पर तुम पहले थे जिसके साथ लगा सारी उम्र जी पाऊगी, जिसके लिए कुछ ना बदलकर भी मैंने बहुत कुछ अलग बना लिया था, अपने विचार, अपना रहना-करना सब तुम्हारी वजह से बदल रहा था, पर कभी कभार इन्सान गलत हो जाते हैं उन्हें मौका रहते अपनी गलतियों को सुधार लेना चाहिए, तुम्हारी वजह से मैंने अपनी ज़िन्दगी के सबसे करीब इन्सान को तकलीफ दी हैं पिछले दिनों में, तुम्हारी वजह से मेरे अपने रूठे हैं मुझसे पहली दफ़ा....कुछ भी कहो पर तुम गलत थे, और तुमने खूब सारी शायद गलतियां की हैं....मैं कितना भी पॉजिटिव क्यों ना सोचूं पर अब हमारी राहें अलग प्यारे...तुम हमेशा याद रहना!!!
प्यारे सलाह दूंगी अभी भी वक़्त हैं संभल जाना, बुरे का अंजाम हमेशा बुरा ही होता हैं, मेरा तुम पर कुछ भी कहने का कोई हक़ नहीं फिर भी कह देती हूँ कुछ अच्छा-बुरा.....क्यूंकि मैंने तुम्हें अपना कुछ वक़्त दिया हैं...एक पल को ही सही पर सच में तुमसे मुहब्बत की हैं, एक बार ही सही पर तुम्हें अपने बहुत करीब पाया हैं, बहुत कुछ लिखना हैं पर लिखते रहेंगें धीरे-धीरे.....तुम्हारी दुनिया में ना आना ठीक ही साबित होगा वरना तुम्हारी सारी बातें व हरकतें मेरा यह भोलापन छीन लेती तय हैं...!!

फिर लिखूंगी तुम्हारे नाम.....